गाजिाबाद: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद देश और प्रदेश के सियासी गलियारों में गहमागहमी शुरू हो गई है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागवत कहा, कि, सभी भारतीयों का डीएनए (DNA) एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों. साथ ही उन्होंने एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा, भारत को विश्वगुरु बनाना यह दुनिया की आवश्यकता है वर्ना यह दुनिया नहीं बचेगी ।
‘हिंदू और हिंदुत्व विरोधी लोग’
लिंचिंग की घटनाओं और मुसलमानों को देश से बाहर जाने की बात कहने वाले लोगों को लताड़ लगाते हुए संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कहते हैं कि मुसलमान इस देश में नहीं रह सकते, वे हिंदू नहीं हैं ।
डर के चक्र में ना फंसे मुसलमान: भागवत
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा गाजियाबाद में ‘हिन्दुस्तानी प्रथम, हिन्दुस्तान प्रथम’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए भागवत ने राजनीति को एकता खत्म करने का हथियार बताते हुए कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है, भले ही वे किसी भी धर्म के हों और मुसलमानों को ”डर के इस चक्र” में नहीं फंसना चाहिए कि भारत में इस्लाम खतरे में है.ऐसे कुछ काम हैं, जो राजनीति नहीं कर सकती है। राजनीति लोगों को एक नहीं कर सकती है, राजनीति लोगों को एक करने का उपकरण नहीं बन सकती है, लेकिन एकता खत्म करने का हथियार बन सकती है ।
