अपना उत्तर प्रदेश पर रात 11 बजे तक की बड़ी खबरें…दिल्ली, कश्मीर, लखनऊ, कन्नौज कहां क्या-क्या?

अन्य जिले अपना बुलंदशहर अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

1- दिल्ली: कश्मीर में आतंकियों की टारगेट किलिंग, देशभर में लोगों ने जाताया आक्रोश, सरकार बोली बख्शे नहीं जाएंगे दहशतगर्द, विपक्ष ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल ।

2- कांग्रेस संगठन में हुए कई बड़े बदलाव, जम्मू-कश्मीर अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटो बाद ही गुलाम नबी आझाद का इस्तीफा।

3- देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 20 फीसदी के करीब पहुंच गई है जो कि बीते करीब 7 महीने में सबसे ज्यादा है. मंगलवार को दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण दर 19.20 रही, इससे पहले  इससे पहले 20 जनवरी को संक्रमण दर 21.48 फीसदी दर्ज हुई थी. बीते 24 घंटों की बात करें तो इस अवधि में  दिल्ली में 4775 टेस्ट हुए हैं, जिनमें 917 नए मामले सामने आए हैं।

4- लखनऊ: अटल जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, श्रद्धेय अटल जी को शत्-शत् नमन, अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि, अटल जी ने भारत को नई पहचान दी: CM

5- लखनऊ: कल से ATS की कस्टडी रिमांड में रहेंगे संदिग्ध आतंकी, आजमगढ़ से गिरफ्तार सबाउद्दीन 10 दिन की रिमांड पर, सहारनपुर से गिरफ्तार नदीम 12 दिन की रिमांड पर रहेगा, कानपुर से अरेस्ट सैफुल्लाह भी 12 दिन तक रिमांड में रहेगा, एनआईए स्पेशल कोर्ट ने तीनों कस्टडी रिमांड मंजूर की, एटीएस तीनों संदिग्ध आतंकियों से करेगी पूछताछ।

6- लखनऊ: CBSE बोर्ड के उत्कृष्ट 2 छात्राओं से मिले अखिलेश यादव, प्रियांसी देशवाल, दीपा नामदेव से मिले अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने भेंट की, दोनों छात्राओं को अखिलेश ने लैपटाप देकर सम्मानित किया।

7- लखनऊ: फ्लैट आवंटन के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी मामला, आरोपी तुलसियानी ग्रुप का एमडी गिरफ्तार हुआ, अनिल कुमार तुलसियानी को गिरफ्तार किया गया, विभूतिखण्ड पुलिस और क्राइम टीम ने की गिरफ्तारी।

8- प्रयागराज: इनकम टैक्स विभाग को लगा बड़ा झटका, इनकम टैक्स विभाग पर हाईकोर्ट ने जुर्माना ठोंका, इनकम टैक्स विभाग पर 50 लाख का जुर्माना, आयकर दाता के उत्पीड़न को लेकर कड़ा आदेश, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग को लताड़ा, जस्टिस एसपी केसरवानी ने 36 पेज का आदेश जारी किया, कानपुर के एसआर कोल्ड स्टोर का मामला, आयकर दाता को दी गई सभी नोटिस रद्द करने का आदेश, गैर कानूनी प्रोसीडिंग के जरिए उत्पीड़न हो रहा था, 3 हफ्ते में जुर्माना PM रिलीफ फंड में जमा करें-HC इनकम टैक्स के 3 बड़े अफसरों पर होगी कार्रवाई।

9- प्रतापगढ़: पड़ोसी दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा, लाठी-डंडों,सरिया,कुल्हाड़ी से बोला हमला, बाप, बेटा समेत 3 लोग गंभीर घायल, दुकान हटाने को लेकर विवाद का आरोप, 8 नामजद,दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ शिकायत, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह का मामला।

10- मिर्ज़ापुर: बिहार से आए दो दर्शनार्थी गुटों में विवाद, दोनों गुटों में विवाद के बाद गोलीकांड हुआ, गोलीकांड में एक व्यक्ति की हत्या हुई, गोली लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, बिहार से आए बदमाशों ने मारी थी गोली, विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ी की घटना।

11- कन्नौज:  जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर हुई मारपीट और चले ईंट पत्थर, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की झोपड़ी में लगाई आग,आग लगने के बाद गांव में मचा हड़कंप,दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट पत्थर,दोनों पक्षों के 5 लोग घायल, पुलिस मौके पर कई कई उपद्रवियों को लिया हिरासत में,सौरिख थाना क्षेत्र के रिहारी गांव का मामला।

12- कोर्ट मैरिज कर घर पहुंचा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका के सामने प्रेमी की पिटाई, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, प्रेमी के परिजनों ने पीटा वीडियो वायरल, दो वर्ष पहले फेसबुक से हुआ था प्यार, कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के दल्लेपुर गांव का मामला

13- मुजफ्फरनगर: आजादी अमृत महोत्सव के तहत मदरसा इदारतुस सलेहात, मदरसा महादुल बनात, जामिया फातिमा लीलबनात की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली, ग्रामीण क्षेत्र में बांटे राष्ट्रीय ध्वज

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *