“अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा”… फिर याद आए ‘अटल’

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पूरे देश ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, भारत को मजबूत लोकतंत्र देने में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई (Atal bihari vajpayee) ने महान योगदान दिया है। देश की तरक्की के बारे में सोचा। दिशा दी। आज भारत दुनिया में मजबूत स्थिति में खड़ा है। इसके पीछे श्रेद्धय अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान है।

फिर याद आए अटल
साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में विश्व स्वर अटल अमर कार्यक्रम को CM योगी (CM YOGI)  ने संबोधित किया. पंडित अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फांउडेशन की तरफ से हुए इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (BRAJESH PATHAK) ने कार्यक्रम का संचालन किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न अटल जी भारत का चमकता सितारा थे। उन्होंने हिन्दुस्तान को दुनिया के सामने नई ऊंचाई और पहचान दिलाई. उन्होंने कहा कि श्रेद्धय अटल जी के पूर्वज उत्तर प्रदेश (UTTARPRADESH) में रहते थे. एक समय के बाद पूर्वज उत्तर प्रदेश छोड़कर मध्य प्रदेश चले गए पर अटल जी ने उत्तर प्रदेश को नहीं छोड़ा. पत्रकार के रूप में एक सांसद के रूप में उत्तर प्रदेश की धरती को चुना लखनऊ का पांच बार प्रतिनिधित्व किया।

नहीं खोया धैर्य 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने विषम परिस्थितियों में धैर्य नहीं खोया. कविता के माध्यम से कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया. जोश भरा। 1989 आते-आते देश के कई राज्यों में सरकार बनाई. 1996 में पहली बार देश में भाजपा की सरकार बनी अटल जी का मानना था कि व्यक्ति न ऊंचा होता है और न ही नीचा न बड़ा होता है न ही छोटा व्यक्ति तो सिर्फ व्यक्ति होता है. उन्होंने कि अटल जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकारी गाड़ी में परिवार का कोई सदस्य नहीं बैठा. मोदी जी के उतरने पर लोग बीजेपी का झंडा नहीं तिरंगा लेकर दौड़ते हैं।

मोदी बढ़ा रहे देश को
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं। श्रेद्धय अटल जी ने जो नीव रखी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NARENDRA MODI) आगे बढ़ा रहे हैं। लोकतंत्र के सपने को संकल्प के रूप में साकार कर रहे हैं। अटल जी के नाम पर प्रदेश का पहला मेडिकल विश्वविद्यालय स्थापित हो रहा है। अनाथ बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 18 अटल विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें अगले सत्र में दाखिला होंगे। मुख्यमंत्री ने मंच से फाउंडेशन को आगे बढ़ा रहे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की तारीफ की।

“अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा”
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (SWATANTRA DEV) ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई देश का गौरव हैं। उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें बार-बार प्रणाम करते हैं। अटल जी ने पार्टी व देश का सम्मान में दिन रात काम किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने उन्हें कई बार भोजन खिलाया। एक दौर वह भी था जब अटल जी किसी के घर भोजन करते थे तो कांग्रेसी उस घर की बिजली काट देते थे। कांग्रेस ने हमेशा बदले की भावना से काम किया। अहंकार से भरी कांग्रेस ने भाजपा का उस वक्त मजाक उड़ाया जब भाजपा की सिर्फ दो सीटें थीं। सोनिया गांधी ने उन्हें निक्कमा और भष्ट कहा था। तब अटल जी ने कहा कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाया
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारत रत्न अटल जी ने संगठन को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। अटल जी शरीर से जा सकते हैं। पर, धरती जब तक है हमसे उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता हैं। वे हम सबके दिलों में हमेशा रहेंगे। उन्होंने हमेशा ऐतिहासिक कार्य से भारत की पताक पूरी दुनिया में लहराई। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सदन में कांग्रेस से कहा था आज तुम हमारी कम संख्या पर हंस रहे हो भविष्य में राष्ट्र तुम पर हंसेगा।

अटल जी को लोग दिल से पूजते हैं
फाउंडेशन के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि राष्ट्र निर्माण ने अटल जी ने अहम भूमिका अदा की है। उनकी छवि ईमानदार नेता की रही है। वे एक पत्रकार, कवि व जनप्रिय राजनेता थे। लोग उन्हें हमेशा दिल से पूजते हैं। विपक्षी दल के लोग भी उनका आदर और सम्मान से नाम लेते हैं। अटल जी के दिखाए रास्ते पर चलकर हम सफलता के शिखर तक पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लोग दिन रात तरक्की कर रहे हैं। लोगों में मन में देश प्रेम की अलख जला रहे हैं। रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ जनजन तक पहुंच रहा है। अटल जी के सपनों को साकार किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, विधायक योगेश शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *