आज से शुरू हो रहा है सावन का महीना इस विधि से करें शिव को अभिषेक पूरी होंगी सभी इच्छाएं

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

इस साल सावन के पावन पवित्र महीने की शुरूआत 17 जुलाई से होने जा रहा है, वहीं सावन की शिवरात्रि 30 जुलाई, मंगलवार को है. हिन्दू धर्म में श्रावण मास कहा जाने वाला सावन का महीन इस धर्म में खास महत्व रखता है. इस महीने में पड़ने वाले चार सोमवार को शिव जी का व्रत रखने से और शिवरात्रि की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती है. आज हम आपको शिवरात्रि के दिन पूजा की विधि, सावन शिवरात्रि का महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं…

क्यों है सोमवार का खास महत्व-
हिन्दू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा बहुत वक्त पहले से चली आ रही है. इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा और व्रत भी रखते हैं, जिसे सोमश्‍वर कहा जाता है. जिसके 2 अर्थ होते हैं, एक चंद्रमा और दूसरा देव, मतलब कि जिसे सोमदेवभी अपना देव मानते हैं जोकि शिव.

जीवन के सभी दुख होते हैं दूर
शिवपुराण के अनुसार महीने के हर सोमवार में शिव जी की पूजा-अर्चाना करने से भक्तों के सभी कष्टों से दूर हो सकते है. ऐशा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर एक बार शिव जी अपनी कृपा बना देते हैं, तो उसकी कुंडली से हर दोष दूर हो जाते हैं और भिखारी भी अमीर बन जाता है.

सावन शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त-
इस साल 30 जुलाई को सावन शिवरात्रि है, माना जाता है कि इस दिन शिव जी को जल चढ़ाने से वो अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी इच्छाओं को पूरी करते हैं. बता दें कि इस सावन शिवरात्रि को शिव जी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9:10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा.

कैसे करें सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक
सावन शिवरात्रि यानि 30 जुलाई के दिन सुबह जल्दी उठकर अपने आपको नाहकर शुद्ध करने के बाद सबसे पहले जल, दूध, दही, शहद, चंदन, केसर, घी, चीनी, इत्र, भांग इन सभी चीजों को लेकर एक लौटे या जग में मिला दें, इसके बाद मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और शिव जी से अपने लिए अच्छी प्रथना करें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *