महंगाई पर हल्ला बोल रैली में शामिल हुए युवा कांग्रेसी…

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: नई दिल्ली में कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में बुलंदशहर से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में सैंकड़ो युवा कांग्रेसी शामिल हुए. मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर युवा कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए पहुंचे।

“मोदी सरकार के ताबूत में आखिरी कील”

जियाउर्रहमान ने कहा है कि दिल्ली में उमड़े सैलाब ने 2024 का शंखनाद किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस से सिर्फ राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी की लड़ रहे हैं. जनहित के मुद्दों पर राहुल गांधी लोगों की आवाज उठा रहे हैं . उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी मोदी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

रैली में ये सब हुए शामिल
दिल्ली मे महंगाई पर हल्ला बोल रैली में बुलंदशहर युवा कांग्रेस से जियाउर्रहमान, तपन गौड़, नफीस अहमद, सुरेंद्र उपाध्याय, तुषार शर्मा, शुभम कौशिक, मनोज शर्मा, नदीम खान, मुनाज़िम खान, विशाल यादव, यश शर्मा, केपी सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओं में हिस्सा लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *