लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपचुनाव की वोटिंग दंगल जैसे-जैसे करीब आ रहा है…दांव-पेंच और दावों का दम और दमदार होता दिख रहा है…आखिरी दौरे की इस जोर आजमाइश में अब दिग्गज भी मैदान में कूद पड़े हैं…इसी कड़ी में खतौली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सपा-रालोद के गठबंधन का पूरा खाता-बही खोल दिया…कबाल के पन्नों को पलटते हुए सपा के साथ-साथ रालोद के किरदार पर भी सवाल उठा दिए…।
कबाल के बवाल में कहां था रालोद?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने खतौली (KHATAULI) में मुजफ्फरनगर के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि, कबाल का बवाल सपा का कलंक है, सपा वालों को तो छोड़िए दंगों के वक्त रालोद नेता कहां थे?
आजम खान के साथ अत्याचार हुआ: अखिलेश
खतौली का मैदान…कबाल और तालिबान सरीखे मुद्दों को हवा में लहरा कर, सियासी गलियारों की फिजा भी गर्म दी सीएम योगी ने…उधर पहली बार रामपुर के रण में उतरे अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) …यानि, अकेले से पड़ चुके आजम खान (AZAM KHAN) का हौसला बढ़ाते हुए अखिलेश ने कहा कि, हम लड़ेंगे इस माहौल के खिलाफ. आजम खान साहब पर कितना अत्याचार हुआ, ऐसी राजनीति तो कभी नहीं देखी, ऐसा तो पहले दक्षिण में होता था वहां भी अब नहीं होता ।
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिया ‘ऑफर’
रामपुर (RAMPUR ELECTION) में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (KESHAV MAURYA) और ब्रजेश पाठक (BRAJESH PATHAK) को ऑफर देते हुए कहा कि, मैं पहले भी कह चुका हूं और अब रामपुर में आजम खान साहब के सामने ऑफर दे रहा हूं कि, बीजेपी में क्या करोगे, वहां कोई सुन नहीं रहा है, 100 विधायक ले आओ, हमारी साथ आ जाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ ।
जया प्रदा का बयान
रामपुर के मंच पर अखिलेश और आजम खान के साथ, आजाद समाज पार्टी वाले चंद्रशेखर भी नजर आए…वहीं आजम खान के बयानों पर जया प्रदा का तंज है कि, ये सब कर्मों की सजा है. मैने उन्हें राखी भेजी थी लेकिन उन्होंने सब पर जुल्म किए ।
शिवपाल यादव ने शाक्य को दी गाली
मैनपुरी (MAINPURI ELECTION) के रण में भी बयानों की धार बेहद तीखी हो चली है…परिवार की सुलह से पहले, बीजेपी उम्मीदवार शाक्य को जहां शिवपाल यादव अपना शिष्य बताते थे…बदली बिसात पर अब शब्द भी बदल गए…अखिलेश यादव को जहां छोटे नेताजी की उपाधि दी तो वहीं शाक्य के लिए बेतुके शब्द… उन्होंने कहा कि, वो हमें गुरु कहता था, लेकिन धोखा देकर बीजेपी में चला गया. वो ऐसे लगा रहता था जैसे बैलगाड़ी के नीचे कुत्ता…बीजेपी ने शिवपाल यादव (SHIVPAL YADAV) के इस बयान पर पलटवार किया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, चाचा की गोमती वाली फाइल खुलते ही वो ऐसे बयान दे रहे हैं. चाचा भतीजे दोनों साथ जेल जाएंगे ।रामपुर के रण में किसका मजबूत है समीकरण…?
ये भी पढ़ें…
मैनपुरी उपचुनाव में पेंडुलम, फीफा और फुटबॉल की चर्चा, चाचा की सुरक्षा और फाइल पर बवाल!
मैनपुरी उपचुनाव में पेंडुलम, फीफा और फुटबॉल की चर्चा, चाचा की सुरक्षा और फाइल पर बवाल!
