अपना उत्तर प्रदेश पर रात 11 बजे तक की बड़ी खबरें….मोदी,रवीश, योगी, अखिलेश, शिवपाल और…

अन्य जिले अपना अलीगढ़ अपना बुलंदशहर अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

1- दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का इस्तीफा, NDTV में अडाणी की एंट्री के बाद बड़ा बदलाव, रॉय दंपति ने भी दिया इस्तीफा ।

2- गुजरात: सीएम योगी आदित्यनाथ कल से गुजरात के दौरे पर, पाटन, बनासकांठा, अहमदाबाद, बड़ोदरा में जनसभाएं, पाटन जिले की बायड विधानसभा में करेंगे जनसभा,बनासकांठा जिले की धनेरा विधानसभा में करेंगे जनसभा,अहमदाबाद जिले की धांधुका विधानसभा में करेंगे जनसभा,वडोदरा जिले की बघोडिया विधान सभा में करेंगे जनसभा ।

3- लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल,कई दारोगा और सिपाहियों में फेरबदल,उतरी ज़ोन में पुलिस कार्मियों के कार्यक्षेत्र बदले,एक इंस्पेक्टर,6 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले,14 कांस्टेबल के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए।

4- लखनऊ: लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का बड़ा फैसला,आगामी गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती को लेकर फैसला,प्रवेश परीक्षाओं का माध्यम द्विभाषिक रहेगा, प्रवेश परीक्षाओं का माध्यम अब बाइलिंगुअल रहेगा,निदेशक डॉ० सोनिया नित्यानंद ने दी जानकारी ।

5- लखनऊ: विद्युत कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरी दिन भी जारी,प्रदेश भर में हजारों बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन,कर्मियों ने कार्य छोड़कर दिनभर विरोध प्रदर्शन किया,आम जनता को तकलीफ न हो इसका भी रखा ध्यान,बिजली सप्लाई से जुड़े कर्मियों को आन्दोलन से रखा अलग।

6- गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नर का बयान,कमिश्नरी को 3 जोन में बांटा जाएगा, 1000 अधिक पुलिस फोर्स मिलेगा- ‘एडिशनल CP और डीसीपी की जल्द होगी तैनाती’,महिला से संबंधी अपराधों पर होगा फोकस- सीपी।

7- मैनपुरी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, मैनपुरी में कमल खिलने जा रहा, अखिलेश यादव फिजिक्स के प्रोफेसर न बनें, पहले अपमान और फिर चाचा का सम्मान, मैनपुरी की जनता अब जवाब देगी- केशव मौर्य, सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी -केशव मौर्य

8- अलीगढ़: ड्राइवर ने बेच डाली 8 लाख की खाद 3.5 लाख में, खाद का खाली ट्रक कासगंज में छोड़कर हुआ था फरार,आरोपी ड्राइवर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया,ड्राइवर और खाद खरीदने वाले लोगों को हुए गिरफ्तार,एसपी ने बन्नादेवी थाना पुलिस के साथ किया खुलासा

9- प्रयागराज: नकली विदेशी सिगरेट की तस्करी गैंग का भंडाफोड़,पुलिस और एसओजी की टीम ने किया भंडाफोड़,5 करोड़ 90 लाख की नकली विदेशी सिगरेट बरामद,2 अभियुक्तों के साथ ही एक ट्रक भी बरामद हुआ,मुजफ्फरपुर में तैयार की जा रही थी नकली सिगरेट,पकड़े गए दोनों अभियुक्त आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।

10- प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, सपा विधायक नाहिद हसन को HC से राहत, गैंगस्टर मामले में नाहिद की जमानत याचिका मंजूर, विधानसभा चुनाव के पहले हुई थी नाहिद की गिरफ्तारी ।

11- देवरिया: जिला पंचायत सदस्यों के बोर्ड की बैठक,खनन अधिकारी ने सदस्यों से मांगी माफी,जिला पंचायत अध्यक्ष का फोन इग्नोर करने का आरोप, सभी सदस्यों ने सदन में जमकर किया हंगामा,अधिकारियों और नेताओं के सामने मांगी माफी,CDO ने अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश ।

12- बुलंदशहर: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी रोडवेज बस,एक महिला सहित करीब 6 यात्री घायल,ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए,पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया,30 से अधिक यात्रियों से भरी थी रोडवेज बस,खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के पास हुआ हादसा।

13- रामपुर: ADG जॉन बरेली राजकुमार सिंह का बयान,ADG बोले रामपुर में निष्पक्ष होगा मतदान,‘मतदान प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई होगी’,‘वोटर अपने अपने बूथ पर बिना डरे करें मतदान’।

14- कन्नौज: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,मृतिका की बहन ने ससुराल पर लगाया आरोप,‘फांसी लगाकर बहन की हत्या कर दी गई’,मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर का मामला।

15- नोएडा: चार्ज संभालते ही CP लक्ष्मी सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, व्यवस्थाओं में जो कमी रहेगी दूर की जाएगी- CP, पुलिस सिस्टम को और सुदृण किया जाएगा- CP, 24 घंटे सुरक्षा देना मेरी प्राथमिकता- लक्ष्मी सिंह, संगठित अपराध को रोका जाएगा- CP लक्ष्मी सिंह, ‘शासन की मंशा के अनुरूप काम करना प्राथमिकता’, अस्थाई थानों को व्यवस्थित किया जाएगा- सीपी, ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा-CP.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *