लॉस ऐंजिलिस में 11 फरवरी को दुनिया के 61वें ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में म्यूज़िक की दुनिया के बड़े-बड़े सितारों ने हिस्सा लिया और दमदार परफॉर्म दिए. लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में आयोजित इस इवेंट में कैमिलो कैबिलो, माइली साइरस, केटी पेरी, पोस्ट मलॉन, शॉन मेंडेस जैसे कई सिलेब्रिटीज ने इस में चार चांद लगाया.
दिस इज अमेरिका को साल का सर्वश्रेष्ठ गाना चुना गया है और लेडी गागा के गाने Where Do You Think You Are Goin’? को बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस केटेगरी में अवार्ड दिया गया. इसके अलावा गागा को और भी कई ट्रॉफीज दी गयी. ब्रेडली कूपर के साथ शैलो सॉन्ग के लिए बेस्ट ड्युओ परफॉर्मेंस और रिकॉर्ड ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
इस अवॉर्ड समारोह में चाइल्डिश गैम्बिनो, लेडी गागा, केसी मसग्रेव्स और ब्रैंडी कारलाइल जैसे सिलेब्रिटीज़ ने कई अवॉर्ड्स जीते. दिवंगत अमेरिकन म्यूजिशन और सिंगर क्रिस कोरनेल के म्यूज़िक ‘When Bad Does Good’ को बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस से के लिए अवॉर्ड्स दिया गया. ये अवॉर्ड्स उनके बच्चे टोनी और क्रिस्टोफर ने मंच पर पहुंचकर हासिल किया.
इसके अलावा अमेरिकन सिंगर ऐरीना ग्रैंडे को उनके ऐल्बम (Sweetener) के लिए उन्हें बेस्ट वोकल ऐल्बन के अवॉर्ड दिया गया. पॉप दीवा ऐरीना ने पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया. जानकारी दे दें कि सिंगर ऐरीना ग्रैंडे ने इस अवॉर्ड शो को एक बॉयकॉट कर दिया था. दरअसल, अवॉर्ड समारोह में कौन से गानों पर परफॉर्म करना चाहिए इस विवाद को लेकर ग्रांडे और उनके गीतों के निर्माताओं के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर बात इतनी बिगड़ी कि ग्रैंडे अपमानित महसूस कर रही थीं. ग्रैंडे 2019 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में दो पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट की गयी थी. इसमें से एक ‘स्वीटनर’ था.
