अपना उत्तर प्रदेश पर रात 11 बजे तक की बड़ी खबरें, शीतकालीन सत्र, यूपी विधानसभा, काउंटिंग…

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

1- दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के OSD बर्खास्त, ओएसडी अनुज गुप्ता को बर्खास्त किया गया, निजी कंपनी के मालिक से दुर्व्यवहार का आरोप ।

2- दिल्ली: कल से संसद का शीतकालीन सत्र, शीतकालीन सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक, सभी दलों के नेता सर्वदलीय बैठक में हुए शामिल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक, सत्र को सुचारू ढंग से चलाने को लेकर हुई बातचीत, बैठक में कांग्रेस ने उठाया EWS का मुद्दा, बेरोजगारी के मुद्दे पर बहस चाहता है विपक्ष ।

3- दिल्ली: UPSC ने मेंस 2022 का रिजल्ट जारी किया, इंटरव्यू की डेट सूचित कर दी जाएगी- UPSC, डेट तय समय पर सूचित कर दी जाएगी-UPSC

4- लखनऊ: विधानसभा में पास हुआ अनुपूरक बजट, सदन में चर्चा के बाद पास हुआ अनुपूरक बजट, सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में रहे मौजूद, 33 हजार 700 करोड़ का अनुपूरक बजट पास.

5-लखनऊ: यूपी विधानसभा में कई विधेयकों पास किया गया, यूपी क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत अध्यादेश पास, इण्टरमीडिएट शिक्षा अध्यादेश-2022 विधानसभा में पास, श्री नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास परिषद विधेयक पास, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा विधेयक पास, यूपी लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक को मंजूरी, संपत्ति क्षति वसूली विधेयक 2022 को राज्यपाल ने दी मंजूरी, 23 सितम्बर 2022 को दोनों सदनों में विधेयक हुआ था पास ।

6- लखनऊ: विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त हुआ, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित.

7- 10 जिलों में बनेंगे भव्य और अत्याधुनिक न्यायालय, महोबा, हाथरस,चंदौली, शामली में बनेंगी अत्याधुनिक कोर्ट, अमेठी, हापुड़, औरैया, सोनभद्र, संभल, चित्रकूट में बनेंगे कोर्ट, पायलट प्रोजेक्ट के रुप में बनेंगे अत्याधुनिक न्यायालय, यूपी में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर, यूपी में एक ही छत के नीचे होंगे सारे कोर्ट, इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के लिए मिले 400 करोड़, अनुपूरक बजट से मिले 400 करोड़ रुपए, सुशासन में समय पर न्याय मिलना जरूरी-CM

8- लखीमपुर खीरी: तिकुनिया इलाके में हुई हिंसा का मामला, मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा पर आरोप तय, IPC की धारा 302, 307, 120-B में आरोप तय, धारा 326 समेत कई गंभीर धाराओं में आरोप तय, आशीष मिश्रा पर हत्या का मुकदमा चलेगा, 16 दिसंबर से एडीजे कोर्ट में चलेगा ट्रायल, पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट ने आरोप तय किए, आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों पर आरोप तय हुए ।

9- लखनऊ: आरक्षण सूची जारी होने के बाद तैयारी में जुटे स्थानीय नेता, महापौर-वार्डो की आरक्षण सूची जारी होने के बाद दावेदारी बढ़ी, कई दिग्गज महापौर की सीट के लिए दावेदारी में लगे, पार्षदी के लिए स्थानीय नेता भी अपने-अपने वार्डों में सक्रिय, लखनऊ में अबकी बार महापौर की सीट अनारक्षित, 15 सालों से BJP का लखनऊ नगर निगम चुनाव में कब्ज़ा

10-कन्नौज: निकाय चुनाव को लेकर सपा सुप्रीमो का बयान, अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव को लेकर दिया बयान, निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तैयार है-अखिलेश, ‘इस बार निकाय चुनाव में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन होगा’, जहां-जहां बीजेपी के मेयर थे वहां ज्यादा डेंगू फैला-अखिलेश , जल्द ही निकाय चुनाव के प्रत्याशी घोषित करेगी सपा-अखिलेश, मेयर का चुनाव पार्टी सिंबल से लड़ाएगी सपा-अखिलेश

11- लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट,पहले तो तीन दिन का सदन बुलाया-अखिलेश,फिर दो दिन में ही सत्र समाप्त कर दिया-अखिलेश,’भाजपा चाहती ही नहीं है कि उसकी ख़ामियों पर बात हो’,BJP किस बात का सामना करने से बच रही है-अखिलेश।

12- मैनपुरी: लोकसभा उपचुनाव से जुड़ी खबर,EVM मशीन की रखवाली कर रहे सपा कार्यकर्ता,नवीन गल्ला मंडी में बनाए गए है स्ट्रांग रूम,स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन को रखा गया है,8 दिसंबर को नवीन गल्ला मंडी में ही मतगणना होगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *