तिहाड़ जेल में ऐसे कटी पूर्व वित्त मंत्री की पहली रात

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम 19 सितंबर तक के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया. तिहाड़ जेल में चिदंबरम की एंट्री गेट नंबर चार से हुई. जेल में बंद करने से पहले चिदंबरम का मेडिकल टेस्ट किया गया

खाने में मिली दाल रोटी

पी चिदंबरम की पहली रात जेल में मुश्किल से गुजरी, तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल संदीप गोयल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम को जेल नंबर 7 में रखा गया है, उऩ्हें अलग से बैरक मुहैया करवाई गई है, जेल डायरेक्टर ने बताया उनको रात के खाने में रोटी, दाल, चावल और सब्जी दी गई.

किताबें पढ़ कर बीती रात

जेल सूत्रों के मुताबिक पी चिदंबरम ने रात किताबें पढ़कर गुजारी, हालांकि जेल प्रशासन से उनके लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध करवा रखी थीं, जेल में उनको जरूरी दवाएं, चश्मा, सुरक्षा, वेस्टर्न टॉयलेट, टीवी और किताबें समेत वो सभी सुविधाएं मुहैया कराईं गईं. जिनकी कोर्ट ने इजाजत दी है.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *