Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (CM Yogi ) ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला किया है, योगी कैबिनेट में पास हुए इस प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश में सरकारी रोडवेज बसों में महिलाओं को आजीवन फ्री बस यात्रा का फैसला लिया गया है. इस आदेश से प्रदेश की करीब 1 करोड़ महिलाओं को फायदा मिलेगा ।
CM योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
25 अगस्त 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में 60 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को सरकारी रोडवेज बसों में जिंदगीभर फ्री यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
योजना का नाम
योगी सरकार ने इस योजना का नाम ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ रखा है। इसके जरिए 60 साल और उससे ज्यादा उम्र की पात्रता रखने वाली महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सामान्य बसों (AC बस नहीं) में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी।
किन महिलाओं को मिलेगा फायदा?
योगी सरकार की इस योजना का फायदा उत्तर प्रदेश की 60 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को मिलेगा, यानी ये सुविधा प्रदेश की उन सभी उम्र की महिलाओं के लिए नहीं है जो भी 60 साल से कम उम्र की है।
कैसे मिलेगा लाभ, कैसे यात्रा?
प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार ऐसी पात्र महिलाओं को इस सफर के लिए अपनी पहचान और उम्र साबित करने के लिए आधार कार्ड या वोटर ID का को दिखाना अनिवार्य होगा। UPSRTC की तरफ से पात्र ऐसी महिलाओं के लिए विशेष स्मार्ट कार्ड जारी किए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि इससे असुविधा ना हो।
रोजाना हजारों महिलाओं ले सकती हैं फायदा
सरकार के आंकड़ों के अनुसार सूबे की लगभग 88,438 महिला यात्री हर रोज इस सुविधा का फायदा ले सकती हैं। वहीं सरकार ने बताया है कि इस योजना से एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
UP सरकार पर कितना खर्च?
इस योजना में महिलाओं को आजीवन फ्री बस यात्रा देने की योजना का सारा खर्च भी प्रदेश सरकार ही उठाएगी। मौजूद सरकारी आंकड़ो के मुताबिक इस प्लान पर करीब 22.50 करोड़ रुपये हर महीने का खर्च आने की उम्मीद है। इस फैसले से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोजमर्रा की यात्रा में आर्थिक राहत मिलेगी। बस किराए का खर्च कम होने के साथ ही वे इलाज, रिश्तेदारों से मिलने, धार्मिक स्थलों और अन्य जरूरी कामों के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगी।
