25 मार्च को योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, ये खास लोग होंगे शामिल

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल को लेकर तैयारियों मेंं तेजी चल रही है. योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और मेहमान भी तय हो गए है. 25 मार्च को शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में ये भव्य समारोह होगा ।

कौन-कौन लोग होंगे शामिल

BJP इस शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह प्रमुख रूप से शामिल होंगे.इनके अलावा राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यकर्म के लिए 12 राज्यों के CM , 5 उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे. योग गुरु बाबा रामदेव, सभी प्रमुख महंत मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में नामचीन उद्योगपति भी आमंत्रित किए गए हैं।

24 को विधायक दल की बैठक

शपथ ग्रहण से पहले 24 मार्च को विधायक दल की बैठक होनीहै. 24 मार्च को बीजेपी विधान मंडल दल की बैठक  शाम 4 बजे लोकभवन में होगी जहां  विधायक दल के नेता का आधिकारिक चुनाव होगा. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ये बैठक होगी. सह-पर्यवेक्षक रघुवर दास भी बैठक में मौजूद रहेंगे ।

शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं 200 वीवीआईपी

रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 45 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और इसमें दो सौ वीवीआईपी मेहमान भी शामिल होंगे. वहीं बीजेपी के प्रमुख नेता भी इसमें शामिल होंगे. देशभर के साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है. महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव हैं महंत यमुना पुरी, महंत बलवीर गिरि महाराज भी सिंदूर,रुद्राक्ष की माला और शॉल लेकर जाएंगे ।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे लाभार्थियों

चर्चा है कि योगी सरकार पार्ट-2 के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी बुलाया जाएगा. क्योंकि बीजेपी का मानना है कि इस बार की जीत में लाभार्थियों की अहम भूमिका रही है. इस शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ सहित आसपास के जिलों के लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा और इसमें विशेष रूप से महिला लाभार्थी होंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *