भैंसों के झुंड में फंस गया योगी जी के मंत्री का काफिला, फिर…

अपना लखनऊ

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था का हाल किसी के छिपा नहीं है. लेकिन अब हालत यह हैं कि रोड पर योगी के मंत्री खुद फंस जा रहे हैं वह भी भैसों के झुंड में. दरअसल पूरा मामला इलाहाबाद का है. जहाँ सड़क पर भैसों के झुंड में योगी एक कद्दावर मंत्री फंस गये.

बतादें कि इलाहाबाद में बुधवार को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना आये हुए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत से पहले उनका पाला भैंसों से पड़ गया! जब भैंसों के झुंड में मंत्री महोदय का काफिला फंसा रहा. भैंसों के झुंड के सड़क पर आ जाने से मंत्री सुरेश खन्ना का काफिला कुछ देर के लिए रुक गया.

भैंसों की वजह से रुके कैबिनेट मंत्री के काफिले में एक और मंत्री गिरीश यादव के साथ ही इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी और कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल समेत करीब आधा दर्जन आईएएस अफसर मौजूद थे. जिससे अधिकारियों के हाथ पाँव फूल गये. पुलिसकर्मी भैसों के झुंड को इधर से उधर भगाने के लिए जूझते दिखाइ दिए.

दरअसल योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को इलाहाबाद में कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचे थे. यहाँ के सर्किट हाउस से राज्यमंत्री गिरीश यादव, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी और कमिश्नर समेत तमाम विभागों के अधिकारी के साथ संगम पर निरीक्षण के लिए जा रहे थे, इसी दौरान जार्ज टाउन इलाके में भैंसों के झुंड ने उनके काफिले को रोक लिया. जिससे काफी देर तक काफिला भैसों के झुंड में फंसा रहा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *