बुधवार को गणपति बनाते हैं सारे बिगड़े हुए काम, ऐसे करें बप्पा की अराधना

ब्लॉग

नई दिल्ली : आज बुधवार का दिन गणेश भगवान का दिन माना जाता है. कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले भगवान गणेश का नाम अवश्य लिया जाता है. हर काम से पहले उनकी पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में उनका पहला स्थान है. इसलिए जिस पूजा में पहले उनका नाम लिया जाता है वो पूजा पूरी नहीं होती है. क्योंकि गणेश की पूजा बल, बुद्धि, विद्या, ज्ञान, और सुख-समृद्धि देने वाली मानी जाती है. इनकी पूजा से बिगड़े काम भी ठीक हो जाते हैं. साथ ही गणेश जी के बारे में कहा जाता है कि जितनी जल्दी गणेश जी नाराज हो जाते है. उससे कहीं जल्दी वह मान भी जाते है. इसलिए आज हम आपको गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं.

बप्पा को सिंदूर है प्रिय
गणपति बप्पा को सिंदूर बेहद पसंद होता है. इसलिए उनकी पूजा करते समय इस मंत्र का उच्चारण किया करें. ‘सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्. शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ ओम गं गणपतये नमः.’ इस मंत्र को करते वक्त गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाना ध्यान में रखें. इस मंत्र का उच्चारण करने के बाद इसी सिंदूर को अपने माथे पर भी लगाएं.

आरती करते वक्त रखें इस बात का ध्यान
गणपति की आरती करने से पहले 3 बार शंख बजाएं. शंख को बजाते वक्त अपने मुंह को ऊपर की तरफ रखें. साथ ही शंख को धीमें स्वर से शुरू करते हुए बढ़ाएं. गणेश भगवान के मंदिर में शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं. बता दें गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से सभी समस्यायों का अंत होता है. इस पाठ में बोला गया है कि जो लोग बप्पा को मोदक का भोग लगाते हैं. उन लोगों का कभी भी अमंगल नहीं हो सकता है.

इसके अलावा आरती के लिए शुद्ध कपास का यानी की रुई का ही इस्तेमाल करें. हमेशा तेल की बत्ती का उपयोग करने से बचें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *