जल्द ही बुलंदशहर में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय

अपना बुलंदशहर

बुलंदशहर: जिलेवासियों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दिल्ली या गाजियाबाद जाने की जरुरत नहीं होगी.  क्योंकि जल्द ही जिले में पासपोर्ट कार्यालय खुलने जा रहा है. एकलंबे समय से जिले के लोग पासपोर्ट कार्यालय की मांग कर रहे थे. वहीं अब इसके लिए मुख्य डाक परिसर में जमीन भी चिन्हित कर ली गई है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में जिले में ही पासपोर्ट बनने की सेवा शुरु हो जाएगी.

पूरी हो चुकी हैं ये तैयारियां

आलाधिकारियों ने जिले में शुरु होने वाले पासपोर्ट कार्यालय के लिए जरुरी तैयारी पूरी करलेने की बात कही है.  मुख्य डाकघर के अधिकारियों का कहना है कि, जिले के लोगों की मांग को देखते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पहले से ही केन्द्र सरकार के सामने पासपोर्ट कार्यालय का प्रसताव रखा था. जिसपर सरकार ने जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे. जांच पूरी होने और रिपोर्ट पेश करने के बाद अब सरकार ने पासपोर्ट कार्यालय खोलने की अनुमति दे दी है.  फिलहाल जरुरी तैयारी पूरी हो गई है. और जल्द ही दिसंबर माह में जिलेवासियों की इसकी सौगात मिल जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *