मथुरा : कहा जाता है कि जिसको भगवान सुरक्षित रखना चाहता है, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है. कहावत पर सटीक बैठता एक वीडियो प्रदेश के मथुरा जिले से आया है. जहां पर एक मासून ट्रेन के नीचे आई गई. ट्रेन के नीचे आने के बाद बच्ची घबराई नहीं बल्कि उसने साहस से इसका सामना किया.
न्यूज एजेंसी ANI की ओर से जारी किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बच्ची ट्रेन के नीचे गिरी हुई है और उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, लेकिन बच्ची का एक बाल भी बांका न हो सका.
यह भी पढ़ें : PICS: हाथों में हाथ डाले रणवीर के घर पहुंची दीपिका, ऐसे हुआ गृह प्रवेश
देखिए वीडियो
#WATCH: One-year-old girl escapes unhurt after a train runs over her at Mathura Railway station. pic.twitter.com/a3lleLhliE
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2018
यह भी पढ़ें : भूत के बच्चे की मां बनना चाहती है ये लेडी, 20 भूतों के साथ कर चुकी है सेक्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर शाम स्टेशन पर भीड़ होने के कारण बच्ची अभिभावकों की गोद से ट्रैक पर जा गिरी. अभिभावक और आस पास के लोग जब तक बच्ची को ट्रैक पर से हटाने की कोशिश करते, तभी ट्रेन वहां से गुजरी, हालांकि इस दौरान बच्ची को किसी भी तरह की चोट नहीं आई. बच्चीकी उम्र लगभग एक साल बताई जा रही है.
