बुलंदशहर हिंसा: जेल से रिहा हुआ मुख्य आरोपी योगेश राज, जिले में पुलिस बल तैनात

अपना बुलंदशहर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलन्दशहर (Bulandshahr) में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी जेल से रिहा हो गया है. बुलन्दशहर (Bulandshahr) हिंसा मामले में इलाहाबाद होईकोर्ट (Allahabad High Court) में दाखिल याचिका के बाद मुख्य आरोपी योगेश राज (Yogesh Raj) समेत 4 लोगों को जमानत मिली थी.

जेल के बाहर पुलिस बल तैनात
योगेश राज (Yogesh Raj) के जेल से रिहा होने के बाद जिले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है. किसी तरह की चूक ना हो इसलिए अधिकारी भी सकते में आ गए हैं.

यह भी पढ़ेंः अदिति सिंह पर बंटी कांग्रेस, दिल्ली से प्रमोशन तो लखनऊ से मिला नोटिस

38 लोगों के खिलाफ दायर हुई थी चार्जशीट
बता दें कि बीते साल 3 दिसंबर को चिंगरावठी में हुई हिंसा के मामले में 38 लोगों के खिलाफ बीते शनिवार को चार्जशीट दायर की गई थी, जिसमें बजरंग दल के स्‍थानीय संयोजक योगेश राज और बीजेपी युवा इकाई के नेता शिखर अग्रवाल का नाम भी शामिल है. सभी आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज था, मगर बताया जा रहा जा रहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का आरोप वापस ले लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः यूपी में भी असम की तर्ज पर NRC पर काम शुरू, वाराणसी में लगाई गश्त

हुई थी इंस्पेक्टर की हत्या
स्याना में 3 दिसंबर, 2018 को हिंसा हुई थी, हिंसा गांव में कथित तौर पर गोवंश के कुछ अवशेष मिलने के बाद भड़की थी, जिसमें पुलिस इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार सिंह और 20 साल के एक प्रदर्शनकारी युवक सुमित कुमार की जान चली गई थी. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें प्रशांत नट, जॉनी, डेविड, लोकेंद्र और राहुल शामिल हैं. प्रशांत नट को 27 दिसंबर, 2018 को गिरफ्तार किया गया था, जिस पर पुलिस इंस्‍पेक्‍टर पर पहले कुल्‍हाड़ी से हमला करने और फिर उन्‍हें गोली मारने का आरोप है.

व्हाट्सऐप पर खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *