विवादित ढ़ांचे की 26वीं बरसी पर बाबरी के पक्षकार इकबार अंसारी को मिली धमकी, कहा…

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

अयोध्या: अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद की विध्वंस की आज 26वीं बरसी है. 26वीं बरसी के मद्देनजर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है, इसी बीच बाबरी मस्जिद के पक्षकार मो. इकबाल अंसारी को फिर धमकी से धमकी दी गई है. धमकी भरे इस लेटर में उन्हें मंदिर-मस्जिद केस से मुकदमा वापस लेने की धमकी दी गई है.

कहां से आया धमकी भरा खत
इकाबल अंसारी के मुताबिक ये खत बिहार के समस्तीपुर से किसी लल्लन यादव नाम के शख्स ने भेजा है. जिसमें लिखा है कि, ‘अगर केस वापस नहीं लिया तो मरने के लिए तैयार रहना कोई बचा भी नहीं पाएगा’ हालांकि आधिकारिक तौर पर इस खत कि पुष्टि नहीं हुई है कि इकबाल अंसारी के पास यह खत बिहार से ही आया है.

यह भी पढ़ें : 6 दिसंबर: अयोध्या में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

इससे पहले भी मिल चुकी है धमकी
ये दूसरा मौका है जब इकबाल अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले भी मिली धमकी में भी दावा छोड़ने औऱ जान से मारने की धमकी दी गई थी. वहीं इस पर इकबाल अंसारी का कहना है कि, वो इन सबको गंभीरता से नहीं लेते. बता दें कि, इकबाल अंसारी की सुरक्षा में फिलहाल दो गनर लगे हैं. इससे पहले जब अंसारी को धमकी मिली थी तब मंदिर के पक्षकारों ने इकबाल अंसारी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की थी.तब पुलिस ने एक सिरफिरे को गिरफ्तार किया था. अब इस बार क पत्र में लिखा है कि, ‘अयोध्या में भगवान राम का ही मंदिर बनेगा, मुसलमानों को उस जगह से अपना दावा छोड़ देना चाहिए, इकबाल ने अपना दावा नहीं छोड़ा तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : टूट रही थी मस्जिद, ‘रो रहे थे राष्ट्रपति, सो रहे थे प्रधानमंत्री’

पत्र में वकील जिलानी का भी जिक्र
इस धमकी भरे खत में मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी को भी धमकी दी गई है. अभद्र भाषा के साथ-साथ आपत्तिजनक बाते भी लिखी गई हैं. इसकी सारी जानकारी उन्होंने पुलिस एवं खुफिया विभाग के आलाअधिकारियों को दे दी है. अंसारी ने कहा कि, मुझे कानून पर भरोसा है. वहीं रामजन्मभूमि थानाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के मुताबिक जांच-पड़ताल बताया कि जांच शुरू कर दी गई है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *