निजीकरण को लेकर बहिष्कार, उर्जामंत्री और मुख्यमंत्री के इलाके में रहा हाहाकार…

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार का दिन आम जनता के लिए बेहद परेशानी भरा रहे. दअसल, निजकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने पूरे दिन काम का बहिष्कार किया. इस दौरान फॉल्ट से लेकर मरम्मत तक जो भी काम थे सब प्रभावित रहे. और तो और खुद उर्जामंत्री के इलाके में भी बिजली का संकट मंडराया रहा. इस कार्य बहिष्कार में उर्जा प्रबंधन और जिला प्रशासन ने तमाम वैकल्पिक इंतजाम किए थे लेकिन फॉल्ट की दिक्कत के चलते सब फेल हो गए.

उर्जा मंत्री के इलाके में भी रहा संकट

लखनऊ के गौमतीनगर से आने वाली 33 केवी लाइन में कपूर रोड उपकेंद्र की सप्लाई बंद रही.जिसके चलते कालिदास मार्ग, गौतमपल्ली, 28-पार्क रोड सहित मुख्यमंत्री आवास के आसपास के इलाके में सुबह 11:40 से 1:10 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही. इससे उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा सहित तमाम VVIP आवासों पर 1:30 घंटे बिजली गुल रही. निदेशक तकनीक इस पूरे मामले में बिजली आपूर्ति को लेकर मशक्कत करते दिखे.

कई जगह 24घंटे रही गुल,ट्वीटर पर आई शिकायतों की बाढ़

बिजली गुल के इस आलम में सोशल मीडिया पर जमकर तंज किए गए. ट्वीटर पर तो बिजली कटौती की शिकायतों की बाढ़ गई. लेकिन हमेश सक्रिय रहने वाले अधिकारियों और सांसद-विधायकों के पास इन शिकायतों का कोई हल नहीं था. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से लेकर पूर्वी यूपी में बलिया तक हंगामा रहा. कई इलाकों में तो 24-24 घंटे बिना बिजली के हो जाने पर भी कोई सुध लेने वाला नहीं रहा ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *