5 राज्यों के नतीजों के बाद लखनऊ में लगे ‘योगी लाओ-मोदी हटाओ’ के पोस्टर

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम बेशक से सामने आ गए हों, लेकिन यूपी की राजनीति की सूई अब भी राम मंदिर पर ही टिकी हुई है. प्रदेश में एक बार फिर नवनिर्माण सेना की ओर से राम मंदिर निर्माण की मांग उठी है. नवनिर्माण सेना की ओर से लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है- “योगी नहीं तो वोट नहीं”

धर्म संसद का किया ऐलान
नवनिर्माण सेना की ओर से खुले तौर पर धर्म संसद का ऐलान किया है. सेना की ओर से कहा गया है- हम बीजेपी को अयोध्या की विवादित भूमि पर राम मंदिर का निर्माण और जनसंख्या नियंत्रण के लिए संसद में कानून बनाने का अल्टीमेटम दे रहे हैं. अगर 10 फरवरी 2019 तक बीजेपी यह करने में कामयाब रहती है तो वह लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे.

5 लाख हिंदू होंगे शामिल
नवनिर्माण सेना की ओर से कहा गया है कि अगर बीजेपी उनकी मांग पूरी करने में असफल रहती है तो वह 10 फरवरी को रमाबाई अम्बेडकर मैदान लखनऊ में 5 लाख हिन्दुओ के साथ धर्म संसद करेगी. इस धर्म संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बहिष्कार किया जाएगा.

पीएम मोदी ने किया जनता के साथ धोखा
अमित जानी ने कहा कि मोदी के जुमलों से देश की हिन्दू जनता तंग आ चुकी है, हिन्दुओं से धोखा हुआ है. इसी का परिणाम 5 राज्यों की पराजय है. अमित जानी ने कहा कि यदि योगी स्टार प्रचारक न होते तो 5 राज्यों में भाजपा खाता भी न खोल पाती, अब वक्त आ गया है जब राममंदिर बनाने और 370 और जनसंख्या कानून जैसे मुद्दे हल करने होंगे नहीं तो 2019 में उत्तर प्रदेश में 80 में से 1 सीट की भी उम्मीद मोदी ने करें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *