Ayodhya Diwali: 9 लाख दीयों से जगमगाएगी राम नगरी, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की शुरू हुई तैयारी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अयोध्या में बुधवार शाम के लिए भव्य ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया है. इस बीच, पवित्र शहर में 7 स्तरीय प्रणाली के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

अयोध्या में रामनगरी में इस बार लगभग 9 लाख दीपक जलाए जाएंगे. गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम इनकी गिनती करेगी. इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम की गूंज पूरी दुनिया में गूंजने वाली है.

शहर में हुई 7 परत सुरक्षा तंत्र
अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा, “शहर के बाहर से भीतरी घेरे में एक सात-परत सुरक्षा तंत्र तैनात किए गए है. अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस, विशेष अभियान समूह और विशेष सुरक्षा बल को तैनात किया गया है. हमने सुरक्षा की जांच करने और खुफिया जानकारी भेजने के लिए सिविल ड्रेस में कई पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया है. सरयू नदी घाटों पर जीवन रक्षक उपकरणों के साथ चालीस नावें तैनात की गई हैं.”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *