बिना मेहरम के हज यात्रा कर सकेंगी मुस्लिम महिलाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बिना मेहरम के हज पर जा सकेंगी मुस्लिम महिलाएं, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने हज पर जाने वाली महिलाओं को बड़ा तौहफा दिया है. दरअसल, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अगले साल 2019 में 2000 से अधिक देश की महिलाएं ‘मेहरम’ यानी कि पुरुष अभिभावक के बगैर हज पर जाएंगी. आपको बता दें की इस साल 2018 में 1300 ऐसी महिलाएं थी जो बिना पुरुष अभिवावक के हज पर गयीं.

इस साल केंद्र सरकार ने महिलाओं को तौहफा देते हुए पुरुष अभिभावकों के बिना महिलाओं के हज जाने पर लगायी रोक को खारिज करते हुए आने वाले साल में बिना मेहरम महिलाओं को जाने पर मंजूरी दे दी. आपको बता दें कि हज से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नकवी की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता खुद नकवी ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि “भारत की हज समिति को 2019 में हज के लिए इस साल अब तक 2.23 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं. इनमें 47 फीसदी महिलाएं हैं. दो हजार से ज्यादा महिलाओं ने मेहरम के बिना हज के लिए आवेदन किया है. अभी यह संख्या बढ़ सकती है. 2018 में 1,300 महिलाएं बिना मेहरम हज पर गई थीं.”

हज के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है जो आने वाले 12 दिसंबर को खत्म हो जाएगी. नकवी ने कहा कि बिना मेहरम हज के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को लॉटरी प्रणाली से छूट दी गयी है जिनकी मदद 100 से ज्यादा महिला हज समन्वयक और हज सहायकों की तैनाती की जाएगी. सरकार ने आसान और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हज प्रक्रिया का विस्तार किया है. साल 2019 के लिए अब तक 1 लाख 36 हजार आवेदन ऑनलाइन किए जा चुके है.

इस संख्याओं पर गौर करें
हज के लिए 2,23,000 से ज्यादा आवेदन मिले जिसमें 47 प्रतिशत महिला आवेदक शामिल हैं. इनमें 2 हजार महिलाएं बिना मेहरम हज पर जाएंगी. 12 दिसंबर कर आवेदन किए जा सकेंगे. साल 2018 में रिकॉर्ड बनाते हुए 1,75,025 लोग ने हज किया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *