शिवपाल पर मेहरबान हुई योगी सरकार, बंगले के बाद दिया ये खास तोहफा!

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : सूबे की योगी सरकार एक बार फिर शिवपाल यादव पर मेहरबान नजर आ रही है. इस बार सरकार शिवपाल यादव की सुरक्षा को लेकर दरियादिली दिखाई है. सरकार ने शिवपाल यादव की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है. अब पूर्व मंत्री शिवपाल यादव को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने के लिए प्रस्ताव तैयार करा रही है सूबे की योगी सरकार.

शिवपाल को आवंटित किया गया बंगला
बता दें की इससे पहले शिवपाल सिंह यादव पर योगी सरकार ने दरियादिली दिखाते हुए शिवपाल को 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला आवंटित किया गया है. खास बात है कि यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के नाम पर रह चुका है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे खाली कराया गया था.बंगला खाली करने के बाद बसपा सुप्रीमो इसी से सटे अपने दूसरे बंगले में शिफ्ट हो गई हैं. शुक्रवार को राज्य संपत्ति विभाग ने शिवपाल के नाम ये बंगला आवंटित कर दिया.

 

शिवपाल यादव को थी नए ठिकाने की तलाश
बंगले का उपयोग समाजवादी सेकुलर मोर्चा के कैंप कार्यालय के रूप में किया जा सकता है. शिवपाल सिंह यादव अभी विक्रमादित्य मार्ग के अपने निजी आवास से ही पार्टी की गतिविधियां संचालित कर रहे हैं. पिछले दिनों संगठन का विस्तार कर अधिकतर मंडलों में प्रभारी, जिलाध्यक्ष और फ्रंटल अध्यक्षों की घोषणा की गई. लखनऊ में उनके रहने पर कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ जुट रही है. ऐसे में मोर्चा के कामकाज के लिए उन्हें नए ठिकाने की तलाश थी जो अब पूरी हो गई.

यह भी पढ़ें : तो मुलायम सिंह ‘खिलाड़ी’ या ‘अंपायर’ ?

राज्य संपत्ति विभाग के इस फैसले को सियासी नजरिये से भी देखा जा रहा है. योगी सरकार शिवपाल पर मेहरबानी कर गठबंधन को कमजोर करने का सपना देख रही है. शिवपाल ने पहले ही प्रदेश की सभी सीटों पर मोर्चा के प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है. कहा जा रहा है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो इसका सीधा नुकसान सपा को हो सकता है.

शिवपाल यादव और सेक्युलर मोर्चा से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *