‘चौकीदार’ ही बना चोर, वर्दी की आड़ में जेल की बैरको में नशे का कारोबार

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर: उत्तरप्रदेश की जेलों में कानून को ताक पर चलने वाला ‘खेल’ किसी से छिपा नहीं है. आए दिन कोई ना कोई वीडियो जेल की चाहरदीवारी से बाहर आकर सारी व्यवस्था की पोल खोल रहा है. हाल ही में रायबरेली जिला जेल में बंदियों का असलहा सजाकर शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था. उसमें जेल प्रशासन की मिलीभगत सामने आई थी. आरोप लगे थे कि, बैरक में नशे का सामान उन्ही के जरिए पहुंचाया जाता है. इस बार सुर्खियों में आया है पड़ोसी जिला सुल्तानपुर, लेकिन सुल्तानपुर से जो तस्वीर सामने आई है वो चौकाने वाली है. क्योंकि, सुल्तानपुर की जेल बैरकों में नशे का के सामान का सप्लायर कोई और नहीं बल्कि एक खाकी वर्दी वाला निकला.

ऐसे उठा राज से पर्दा
जेल की बैरकों में नशीला पदार्थ पहुंचाने जा रहे होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जेल कैम्पस में तलाशी के दौरान नशीली गोलियां बरामद हुई हैं. अन्य जेलों की तरह सुल्तानपुर जिला जेल में भी नशाखोरी कारोबार जमकर चल रहा था. इस राज से पर्दा तब उठा जब पुलिस ने होमगार्ड को जेल के अंदर नशे की गोलियां के साथ पकड़ लिया।

एसपी ने बिछाया जाल,तो ऐसे फंसा होमगार्ड
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के एसपी अनुराग वत्स को इस बात की भनक लग गई थी कि, खाकी वर्दी की आड़ में एक होमगार्ड जेल की बैरकों में नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहा. इस पर एसपी चौकन्ने हो गए, और धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम को होमगार्ड की गतिविधियं पर नजर रखने का आदेश दिया. और जब जेल कैम्पस के अंदर वो होमगार्ड पहुंचा तो उसकी हरकत पर निगाह लगाए बैठी पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से नशे की गोलियां बरामद हुई. इसके बाद तो जेल में हड़कम्प मच गया. जेल प्रशासन ने आरोपी होमगार्ड के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है. एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि, आरोपी होमगार्ड स्वामीनाथ पुत्र बेचू राम यादव कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के आरडीह गांव का निवासी है. अब उसे जेल भेजा जा रहा.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *