बुलंदशहर: दंगा-इसंपेक्टर की हत्या के आरोपियों का फूल-मालाओं से स्वागत!

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहरः यूपी के बुलन्दशहर (bulandshahr) के स्याना में हुई हिंसा ( violence) के आरोपी जेल से बाहर आ गए हैं. हिंसा के आरोपियों के बाहर आते ही उनका स्वागत इस अंदाज में हुआ है, जिसको देखकर हर कोई हैरान है. बुलंदशहर के आरोपी रविवार को जैसे ही जेल से बाहर आए लोगों ने उनका स्वागत बारातियों की तरह किया.

किसी ने पहनाए हार, तो कोई बोला आइए जनाब
आरोपियों के स्वागत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आरोपी जीतू फौज़ी समेत सात आरोपी को लोगों ने फूल माला पहनाकर राजद्रोह, हत्या और बलवा के आरोपियों का स्वागत किया गया है.

लगाए गए जय श्रीराम के नारे
खास बात ये है कि जिस वक्त आरोपियों का स्वागत किया जा रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए. आरोपियों के स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

क्या है पूरा मामला
03 दिसंबर 2018 को स्याना के चिगरावठी में गोकशी के बाद हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा के दौरान यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर और एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जेल में बंद सातों आरोपियों को हाल ही में हाइकोर्ट से जमानत मिली है. ​

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *