Good News : अगर आपके पास है ये कार्ड तो मुफ्त मिलेगा LPG कनेक्शन

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : उज्जवला स्कीम (Ujjawala Gas Connection) के तहत मिलने वाले मुफ्त रसोई गैस (एलपीजी) की योजना को और विस्तार देने के बारे में केंद्र सरकार के द्वारा काम किया जा रहा है. दरअसल, उज्जवला स्कीम के गैस कनेक्शन का दायरा सरकार बढ़ाने की योजना में है. जिसके तहत सरकार जल्द ही अब राशन कार्ड धारकों को भी इस योजना में शामिल करने जा रही है.

इस वक्त की बात करें तो इस योजना का लाभ फिलहाल केवल आधार कार्ड धारक और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले ही उठा सकते हैं. केंद्र सरकार के इस फैसले पर गौर करें तो करीब 9.27 करोड़ बीपीएल राशन कार्ड धारकों को इस विस्तार के बाद लाभ पहुंचेगा. इसका लाभ उठाने की इच्छा रखने वाले लोगों को केवल एक सेल्फ डिक्लेरेशन लिखकर देना होगा कि वो वास्तव में गरीब हैं और उन्हें इस योजना में शामिल होना बेहद जरूरी है.

इस योजना की कुछ बड़ी बातें

  • योजना के तहत करीब 8 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला
  • पहले इस योजना में आधार कार्ड वालों को किया शामिल होने दिया जाता था
  • अब इसका आधार बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा.
  • मौजूदा समय में देशभर के 90 फीसदी लोगों के पास एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध हैं.

क्या होगा फायदा?

  • 100 नए बॉटलिंग प्लांट लगने से देश भर के सभी घरों में एलपीजी कनेक्शन होगा
  • प्लांट लगने से रिफिल सिलेंडरों की मांग बढ़ेगी.
  • बढ़ती मांग से निबटने के लिए 100 और बॉटलिंग प्लांट लगाने की योजना है .
  • वर्तमान में देश में करीब 19,000 एलपीजी वितरक मौजूद हैं जिसे बढ़ाकर 25,000 की जाएगी.
  • मांग पूरी करने के लिए एलपीजी का आयात भी बढ़ाना पड़ेगा.
  • आयातित एलपीजी के सस्ते परिवहन का बंदोबस्त करना होगा.

इन मांगों को पूरा करने के लिए कार्य प्रगति पर है. इसके लिए कुछ नए एलपीजी टर्मिनल का निर्माण कार्य जारी है तो वहीं कांडला से गोरखपुर तक करीब ढाई हजार किलोमीटर का एलपीजी (LPG) पाइपलाइन का निर्माण पूरा भी कर लिया गया है. इससे आयातित एलपीजी सस्ते में बॉटलिंग प्लांटों तक पहुंच जाएंगी और फिर मागों को आसानी से पूरा कर लिया जाएगा.

 

एक नजर इधर भी…

राहुल गांधी घुटनों के बल बैठे तो पुजारी को टोकना पड़ा यह मंदिर है मस्जिद नहीं

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’

इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

योगी ने बदला फैजाबाद का नाम, तो खुश हो गया मुस्लिम समुदाय!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *