नई दिल्ली : देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने एक और मुकाम हासिल क्या है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी बात देश को बताई, उन्होंने कहा कि बीजेपी के सदस्यों की संख्या और 18 करोड़ हो गई है, उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल 8 देश ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं से ज्यादा है.
7 करोड़ नए सदस्य जुड़े
बीजेपी अध्यक्ष ने बताया 6 जुलाई को पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी. ये अभियान 20 अगस्त को खत्म हुआ.नड्डा ने बताया इस दौरान अभियान में 5,81,34,242 सदस्य ऑनलाइन माध्यम से पार्टी से जुड़े. वहीं 62,35,967 सदस्य फॉर्म के जरिए यानी ऑफलाइन माध्यम से पार्टी से जुड़े. करीब 7 करोड़ नए सदस्य पार्टी से जुड़े हैं. इससे पहले अमित शाह के कार्यकाल में सदस्यता अभियान चलाया गया था तब पार्टी के सदस्यों की संख्या करीब 11 करोड़ पहुंच चुकी थी
सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़े
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्गों में रुझान देखा गया. सेना के अफसर, खिलाड़ी और समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बीजेपी में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी बीजेपी की सदस्यता को लेकर विशेष रुझान दिखा. उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान तो समाप्त हो गया है, लेकिन सदस्यता की प्रक्रिया चलती रहेगी.
