VIDEO: योगी के बाद बीजेपी विधायक ने बताया भगवान हनुमान का धर्म, कहा- ‘दलित नहीं मुसलामन थे’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : देश की सियासत में भगवान हनुमान के नाम का जिक्र खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कभी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें वनवासी और दलित बताते हैं और सुर्खियां बंटोरते हैं. ताजा घटनाक्र में बीजेपी के प्रख्यात नेता और विधायक बुक्कल नवाब ने भगवान हनुमान को मुस्लिम कहा है. बुक्कल नवाब का कहना है कि हनुमान जी मुसलमान थे.

इसलिए मुसलमानों में जो नाम रखे जाते हैं. रहमान, रमज़ान, फरमान, ज़ीशान, कुर्बान – जितने भी नाम रखे जाते है, वे करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं.’ वीडियो में देखिए बक्कुल नवाब ने बजंरगबली के बारे में क्या कहा…

यह भी पढ़ें : अयोध्या मामले पर फिसली ‘नवाब जी’ की जुबान, कार्यकर्ताओं ने कहा- ‘नीचे उतरो’

योगी ने बताया था दलित
इससे पहले राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित बताया था. राजस्थान के अलवर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हनुमान जी दलित और वंचित क्षेणी में आते थे. इस दौरान योगी ने हनुमान को बजरंगबली को वनवासी भी कहा था. योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि ‘बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं, जो स्वंय वनवासी हैं, निर्वासी हैं, दलित हैं, वंचित हैं. भारतीय समुदाय को उत्तर से लेकर दक्षिण तक पुरब से पश्चिम तक सबको जोड़ने का काम बजरंगबली करते हैं.’

एक नजर इधर भी…

अगर मोदी सरकार ने बनाई JPC तो नहीं बनेगी 2019 में सरकार! ये है वजह

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’

इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

योगी ने बदला फैजाबाद का नाम, तो खुश हो गया मुस्लिम समुदाय!

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *