जानिए किस विभाग में खाली हैं कितने पद, सीएम योगी ने दिया ये आदेश

अपना लखनऊ जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रिक्त और रूकी हुई भर्तियों को लेकर सख्त हुए सीएम योगी (CM YOGI) ने सोमवार को सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की क्लास लगाई. सीएम योगी आदित्यनाथ (CM YOGI ADITYANATH )ने राजय सरकार के अधीन सभी विभागों में खाली पड़ें पदों क भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए. और नौकरी में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के भी निर्देश दिए. सीएम ने मुख्य सचिव राजंद्र कुमार तिवारी और अपर मुख्य सचिव कार्मिक मुकुल सिंघल को प्रत्येक विभाग से रिक्त पदों का प्रमाणिक विवरण पेश करने के निर्देश दिए हैं.

सीएम ने बुलाई थी इन विभागों से बैठक

मुख्यमंत्री जी ने अपने सरकारी आवास पर भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में सभी भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई. बैठक में यपी लोक सेवा आयोग, यूपी अधीनस्थ सेवा चयन अयोग,यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, यूपी पावर काॅर्पोरेशन लिमिटेड, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आदि के अध्यक्षों से  बातचीत करते हुए इनमें भर्तियों की  स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली।

सीएम योगी ने दिए सख्त आदेश

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि, इन भर्ती बोर्डों के तहत रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए. परीक्षाओं को समय से सम्पन्न कराते हुए उनके परिणाम भी जल्दी से जल्दी घोषित किए जाएं. चयन परीक्षाओं के समय कोविड-19 प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पूरी तरह पालन किया जाए.। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही की गुंजाइश ना रहे, पूरी तैयारी के साथ पारदर्शी ढंग से चयन परीक्षाओं को आयोजित किया जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *