लखनऊ/नोएडा: जेवर (JEWAR) में बन रहे एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का पीएम मोदी (PM MODI) ने गुरुवार को शिलान्यास कर दिया. इस शिलान्यास कार्यक्रम में भीड़ का भंवर दिखा. पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ तमाम सांसद- विधायक और प्रतिनिधि रहे. पीएमने इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने इसके मॉडल का भी आवरण किया. लेकिन इस एयरपोर्ट की फोटो को लेकर विपक्ष के निशाने पर सरकार आ गई हैं।
बिजिंग का फोटो, जेवर एयरपोर्ट के नाम पर जारी!

दरअसल, जेवर एयरपोर्ट के नाम पर वैसे तो तमाम फोटो छप रही हैं और सोशल मीडिया के अलावा चैनलों पर दिख रही हैं. लेकिन एक फोटो जिस पर यूपी सरकार का नोएडा एयरपोर्ट के नाम से विज्ञापन भी है. वो अब विवादों के घेरे में आ गया है. ‘अपना उत्तर प्रदेश’ , दूसरे तमाम सूत्र और गूगल की पड़ताल में ये पता चला है कि, जेवर एयरपोर्ट(JEWAR AIRPORT) के नाम से जो फोटो सरकार के विज्ञापन में लगी है और जो शेयर की जा रही है दरअसल, वो फोटो जेवर एयरपोर्ट के मॉडल की है ही नहीं वो फोटो तो चीन में बीजिंग के दाक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है. हालांकि, सरकार की ओर से जो फोटो जारी हुआ है उस फोटो पर ग्राफिकल प्रजेंटशन लिखा है।
विज्ञापन के अलावा कई बड़े नेताओं ने शेयर किया फोटो

दरअसल, जेवर एयरपोर्ट(JEWAR AIRPORT) के शिलान्यास को लेकर जो सरकारी पोस्टर बने हैं उनमें भी वहीं फोटो लगी है. इसके अलावा इस पोस्टर को सरकार के कई बड़े नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य(KESHAV MAURYA), संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (SURESH KHANNA) ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये फोटो शेयर किया है ।

दाक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है फोटो
ये फोटो चीन के बीजिंग में बने दाक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है. जिसका डिजाइन स्टारफिश जैसा है. ये एयरपोर्ट भी दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट में से एक है ।
