मुबंई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने कल मुबंई में अपनी शादी का गैंड रिसेप्शन दिया. इस मौके पर दोनों ने वहां मौजूद सभी लोगों को इस जश्न में शामिल होने के लिए शुक्रिया किया और प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास को बहुत ही खास तरीके से सभी को इंट्रोड्यूस कराया. वहीं निक जोनास ने कुछ ऐसा बातें बोलीं जिसको सुनकर सबके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई.
शादी के रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका निक के साथ स्टेज पर पहुंची और माइक लेकर कहा कि कुछ देर के लिए मैं आप सबका अटेंशन लेना चाहती हूं. हमारे लिए यह सौभाग्य की बात हैं कि आप सब हमारे इस खास लम्हें में शरीक हुए और इस बहुत ही खास बनाया. यह हमारी ज़िंदगी का बहुत ही खास दिन हैं. मैं चाहती हूं कि मेरे हसबैंड उन सबसे मिलें जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया.
मेरी मां को थैंक्यू जिन्होंने इसे रिसेप्शन को होस्ट किया. वहीं अपने डैड के लिए कहा कि मुझे पता है कि वह मुझे देख रहे हैं. यहां आकर अपना आशीर्वाद देने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया. मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब इन्जॉय करेंगे.
इसके बाद निक ने माइक लिया और प्रियंका की बातों का शानदार जवाब दिया. निक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह मेरा इंडिया में पहला शो है. यह सुनकर प्रियंका चोपड़ा ही नहीं वहां मौजूद हर कोई ठहाके लगाने लगा. इसके बाद उन्होंने कहा वहां मौजूद मेहमानों को थैंक्यू कहा और साथ में उन सभी को शुक्रिया कहा जिन्होंने प्रियंका को यहां तक पहुंचाने के लिए उनका हर पल साथ दिया.
अब वह मेरी ज़िंदगी है. साथ ही इस रिसेप्शन में शामिल होने के लिए मेरी फैमिली, दोस्त और सभी मेहमानों का बहुत बहुत शुक्रिया. आज जश्न का दिन है और एक दूसरे के साथ समय बिताने का दिन है.
आपको बता दें कि इस रिसेप्शन के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू और गोल्ड कलर का सूट पहना था. जिसको सब्यसाची ने डिजाइन किया था. उसके साथ गले में पहने हार भी उनकी खबूसूरती में चार चांद लगा रहा था. वहीं निक जोनास ग्रे रंग के बेहद क्लासी सूट में दिखे औऱ दोनों एक दूसरे का हाथ थामे रिसेप्शन वेन्यू पर पहुंचे. बता दें कि प्रियंका-निक ने हिंदू रीति और कैथोलिक रीति रिवाजों से एक और दो दिसंबर को उदयपुर पैलेस में शादी रचाई थी. इसके बाद प्रियंका ने चार दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया था. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे.
