फिल्म सरफरोस के बहाने, नसीर पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष का हमला

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने एक बयान के लेकर विवादों में घिरे हुए हैं बयान की वजह से नसीरुद्दीन शाह पर सियासी हमले हो रहे हैं, अब उत्तर-प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष, महेन्द्र नाथ पांडेय ने एक फिल्म के बहाने एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है, महेन्द्र नाथ पांडेय का कहना है कि, नसीरुद्दीन शाह एख अच्छे कलाकार हैं. नसीरुद्दीन ने कई अच्छी फिल्में की है, उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंवदातियों को प्रश्रय देने का एक प्रमुख रोल भी अदा किया हुआ है

‘फिल्म सरफरोस का भाव जाग गया’
इस दौरान महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि, नसीरुद्दीन शाह अच्छे कलाकार है,इसमें कोई शक नहीं, लेकिन उन्होंने सरफरोस फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट का किरदार निभाया था, मुझे लगता है कि उनका फिल्मी भाव इस समय थोड़ा जाग गया है.

1999 में आई थी फिल्म
बता दें कि फिल्म सरफरोस 1999 में आई थी, इसमें मुख्य किरदार में अभिनेता आमिर खान  होते हैं, वहीं नसीरुद्दीन शाह एक पाकिस्तानी एजेंट के रोल में होते हैं, फिल्म में नसीरुद्दीन का नाम गुलफाम अली होता है

क्या है विवाद ?

दरअसल, यू-ट्यूब पर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो डाला था, जिसमें नसीरुद्दीन कह रहे है ‘लोगों को कानून हाथ में लेने की खुली छूट दी गई है. कई ईलाकों में हम देख रहे हैं कि एक पुलिस इस्पेक्टर की मौत से ज्यादा एख गाय की मौत को अहमियत दी जा रही है. मुधे अपनी औलाद के बारे में सोचकर फिक्र होती है क्योंकि मैंने अपने बच्चों को मजहब की तालीम बिल्कुल नहीं दी है.हमने उन्हें अच्छाई और बुराई के बारे में सिखाया है और मेरा मानना है अच्छाई और बुराई का मजहब से कोई लेना-देनी नहीं होता’

नसीरुद्दीन का पाकिस्तान जाने का टिकट बुक

वहीं बयान के बाद उत्तर-प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने नसीर को पाकिस्तान जाने के लिए 14 अगस्त 2019 का एयर टिकट बुक कराकर भेज दिया है. अमित जानी का कहना है कि ‘नसीरुद्दीन पाकिस्तान के स्वाधीनता दिवस पर निकल जाएं ताकि 15 अगस्त को देश से एक गद्दार का भार कम हो’.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *