नोएडा में नमाज के बाद भागवत कथा पर बवाल, धरने पर बैठे लोग

अपना एनसीआर

नोएडा में नमाज के बाद भगवद् गीता का लेकर बवाल, धरने पर बैठी महिलाएं
नई दिल्ली : दिल्ली से सटे नोएडा में धार्मिक मामलों को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही नमाज को लेकर हुए विवाद के बाद ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 में भगवद् गीता के पंडाल को लेकर बवाल मचा है. दरअसल, बुधवार को ग्रेटर नोएडा के एक पार्क में भागवत कथा के लिए टेंट लगवाया गाया था और कुछ दिनों पहले ही मूर्ति की स्थापना की गई थी.

नहीं ली थी पुलिस से इजाजत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रेटर नोएडा के पार्क में भागवत कथा के लिए लगाए गए पंडाल के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से इजाजत नहीं ली गई थी. अनुमति ना लिए जाने के कारण अधिकारियों ने टैंट को हटवा दिया. अधिकारियों की कार्रवाई के बाद वहां पर मौजूद लोगों में रोष देखने के मिला. घटना के बाद से गुस्साईं महिलाए धरने पर बैठ गई हैं.

प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी सचिन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई है. यदि वे इसे फिर भी करते हैं तो यह गैर कानूनी होगा. पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बाताया कि प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई में पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा कि जिस वक्त प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की, उस वक्त वहां पर पुलिस का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *