दिल्ली में कांग्रेस को लगा झटका, अजय माकन ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : 3 राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस को दिल्ली में झटका लगा है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक, अजय माकर लंबे वक्त से खराब स्वास्थ्य का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

खुद की इस्तीफे की पुष्टि

माकन ने खुद अपने इस्तीफे की पुष्टि अपने ट्विटर अकाउंट पर की है. माकन ने ट्वीट में लिखा ‘2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है. इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!’

 

पहले भी दे चुके हैं इस्तीफा
बता दें कि इससे पहले माकन ने ख़राब सेहत का हवाला देते हुए 13 सितंबर को ही अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. उन्होंने राहुल गांधी और पीसी चाको को अपना इस्तीफ़ा भेज था. हालांकि उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस इस्तीफे को अस्वीकार किया था.

 

एक नजर इधर भी….

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’

राहुल गांधी घुटनों के बल बैठे तो पुजारी को टोकना पड़ा यह मंदिर है मस्जिद नहीं : योगी आदित्यनाथ

जब आमने-सामने आए पीएम मोदी-राहुल गांधी, दोनों दिया ऐसा रिएक्शन, लोग हुए हैरान

राफेल ने क्रैश कर दी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दोस्ती!

राफेल मामलाः पीएम मोदी पर राहुल का तंज, कहा- ‘ये तो बस शुरुआत है’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *