फैक्ट्री में फटा एलपीजी सिलेंडर, धमाके से छत गिरी, 7 लोगों की मौत

अपना एनसीआर

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के सुदर्शन पार्क में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से बृहस्पतिवार को एक इमारत आशिंक रूप से ढह गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई. इस इमारत में पंखों का काम चल रहा था. पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग को रात आठ बजकर 48 मिनट पर इस संबंध में सूचना मिली थी और दमकल की आठ गाड़ियों को एंबुलेंसों के साथ मौके पर भेजा गया था.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया,‘‘एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की यह घटना सुदर्शन पार्क क्षेत्र में हुई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. इमारत में भूतल और पहली मंजिल थी.’’ पुलिस ने कहा कि 18 लोगों को बचाया गया है और उन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है.

यह इमारत घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है और इसमें पंखों पर पेंट का काम हो रहा था. पुलिस ने कहा कि घायलों में ‘’फैक्टरी’’ का मालिक भी शामिल है. डीसीपी ने कहा कि फैक्टरी के मालिक के खिलाफ भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है.

इनपुट एजेंसी से भी…

 

एक नजर इधर भी…

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’

राहुल गांधी घुटनों के बल बैठे तो पुजारी को टोकना पड़ा यह मंदिर है मस्जिद नहीं : योगी आदित्यनाथ

जब आमने-सामने आए पीएम मोदी-राहुल गांधी, दोनों दिया ऐसा रिएक्शन, लोग हुए हैरान

राफेल ने क्रैश कर दी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दोस्ती!

राफेल मामलाः पीएम मोदी पर राहुल का तंज, कहा- ‘ये तो बस शुरुआत है’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *