नई दिल्ली : गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोबारा पद औऱ गोपनियता की शपथ ली, दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में शपथ समारोह चल रहा था, मगर दिल्ली बीजेपी की साइट पर बीफ परोसा जा रहा था, जी हां, जिस वक्त शपथ समारोह चल रहा था उस वक्त दिल्ली बीजेपी की वेसाइट पर बीफ की तस्वीरें पोस्ट की गईं
हैकर्स ने किया कारनामा
हैकर्स ने दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट के तमाम पेज बदल दिये और इसकी जगह बीफ आइटम, बीफ लीडरशिप जैसे तमाम ऐड कर दिये. वेबसाइट के होम पेज पर पार्टी के इतिहास के पेज को बदलकर हैकर्स ने इसकी जगह अबाइट बीफ (बीफ के बारे में) नाम का नया पेज ऐड कर दिया.

वेबसाइट हैक होने के थोड़ी देर बाद डाउन हो गई. हालांकि कुछ देर बाद दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट पर री-डायरेक्ट कर दी गई. दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट खोलने पर बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट खुलने लगी.
बीजेपी की वेववसाइट भी हो चुकी है हैक
बता दें कि लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले बीजेपी की वेबसाइट भी हैक हो चुकी है. बीजेपी की वेबसाइट हैक होने के बाद डाउन हो गई थी. चुनाव से ठीक पहले बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट BJP.org.com हैक होने के बाद उसे गूगल पर सर्च करने पर अंग्रेजी में ‘वी विल बैक सून’ लिखा आ रहा था. बीजेपी की वेबसाइट हैक होने के बाद उसपर कई आपत्तिजनक सामग्रियां देखी गई. हालांकि, बाद में साइट डाउन हो गई और एरर का मैसेज दिखने लगा. बीजेपी की वेबसाइट हैक होने के बाद इसे ठीक होने में कई दिन लग गए थे.
