लखनऊ में बाइक सवारों को हाई स्पीड पर स्टंट करना पड़ा महंगा, सुनकर कांप जायेगी आपकी रूह

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : जहां एक तरफ राजधानी लखनऊ की पुलिस अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है. तो वहीं बाइक सवार अपने खतरनाक स्टंट दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं. जिसके कारण आये दिन सड़क हादसे देखने को मिलते रहते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला लखनऊ से सामने आया है. इस हादसे को सुन कर आप की रुह कांप जायेगी.

दरअसल गोमतीनगर के जेनेश्वर मिश्र पार्क के पास बाइक सवार अपना स्टंड दिखा रहे थे. तभी अचानक उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें दो बाइक सवार युवक घायल हो गए और तीसरा युवक पास में लगी रेलिंग पर जा गिरा. इस दौरान रेलिंग में लगी सरिया युवक के मुंह के पार हो गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ युवक के मुहं से सरिया को काटकर निकाला गया. इसके बाद युवक को ट्रामा सेंटर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे एक नई जिन्दगी दी. यह पूरा मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र के जेनेश्वर मिश्र पार्क के पास का है. जहां आये दिन बाइक सवार अपने स्टंट के करतब दिखाने के लिए दूर-दूर से आते हैं लेकिन पुलिस उनपर लगाम लगाने में नाकामयाब है.

बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना दर्दनाक था कि सरिया सुवक की गर्दन को चीरते हुए चीभ के पार निकल आई थी. तभी पुलिस ने आनन-फानन में किसी तरह रेलिंग की सरिया को काटा औऱ युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई. साथ ही घायल दो युवकों को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *