धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो शनिवार के दिन करें पीपल की पूजा, मिलेगा लाभ

मनोरंजन/वायरल लाइफस्टाइल/हेल्थ

पीपल के पेड़ का पूजन खासतौर पर शनि दोष को दूर करने के लिए किया जाता है. क्योंकि पीपल के पेड़ पर सभी देवताओं की कृपा मानी जाती है. इसलिए लोग शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करते है. कहा जाता है कि शानिवार को पीपल के पेड़ में जल देने से शांत किया जा सकता है. पीपल के पेड़ की परिक्रमा का भी अपना एक विशेष महत्व गिना जाता है. वहीं पीपल के पत्तों के उपाय भी बताए जाते है. जोकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाता है.

अगर आप लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है तो आप भी इस उपाय को आजमा सकते हैं. लेकिन इस उपाय को करते हुए ध्यान रखे कि आपके मन में किसी चीज को लेकर लालच नहीं होना चाहिए.

शनिवार को करने चाहिए ये उपाय
आप हर शनिवार की शाम को शनि देव की विधिवत पूजा करें. इसके बाद पीपल के पेड़ के नाचे सरसों के तेल का दिया जलाकर रखें. अब उसी पीपल के पेड़ से उसके कुछ पत्ते तोड़कर घर ले आएं और इनको गंगाजल से धो लें. अब पानी में हल्दी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें और दाएं हाथ की अनामिका अंगुली से इल घोल को लेकर पीपल के पत्तेक पर ह्रीं लिखें.

इसके बाद अपने घर के पूजास्थल पर इसे ले जाकर रखें और धूप-बत्ती आदि से इसकी पूजा करें. अपने ईष्टदेव का ध्यान करते हुए प्रार्थना करें कि आपकी मनोकामना पूर्ण हो.

अगर आपके घर में पूजास्थल ना हो तो किया साफ स्थान पर चटाई बिछाकर पद्मासन में बैठ जाएं. उसके बाद एक साफ प्लेट में इस पत्ते को रख लें औऱ उसी प्रकार धूप बत्ती दिखाते हुए पूजा करें.

हर सप्ताह को बदलना चाहिए पत्ता
पूजन के बाद पीपल के पत्ते को पर्स या तिजोरी में रखें. इसके बाद हर शनिवार को पुराना पत्ता किसी मंदिर में जाकर चढ़ा आएं और पहले बताई गई विधि के अनुसार नया पत्ता लेकर आएं. कुछ हफ्ते तक इस उपाय को करने से धन की समस्याई दूर होने लगेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *