यूपी कैबिनेट ने दी इलाहाबाद का नाम बदलने की मंजूरी, अब कहलाएगाा ‘प्रयागराज’

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

इलाहाबाद : नदियों के संगम वाला शहर इलाहाबाद का नाम बदल गया है. संगम नगरी इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा. इलाहाबाद का नाम बदलने को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट ने आज मंजूरी दे दी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इलाहाबाद के नाम को बदलकर प्रयागराज रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है.

यह भी पढ़ें : शिवपाल पर मेहरबान हुई योगी सरकार, बंगले के बाद दिया ये खास तोहफा!

बहुत समय से संत-महात्मा लोग इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने की मांग कर रहे थे. इन लोगों का कहना है कि इलाहाबाद का नाम पहले भी प्रयाग ही था. लेकिन मुगल बादशाह अकबर ने इसका नाम बदलकर ‘अल्लाहाबाद’ कर दिया था. जिसके बाद से इलाहाबाद कहने लगे. लेकिन आज से इसे वापस से प्रयागराज कहा जाएगा. संगमनगरी इलाहाबाद अब प्रयागराज के नाम से ही जानी जाएगी. जानकारी दे दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को घोषणा की थी कि इलाहाबाद का नाम बदलकर जल्द ही प्रयागराज कर दिया जाएगा.

सीएम योगी ने कुंभ मेले के आयोजन से जुड़ी मार्गदर्शक मंडल की शनिवार को हुई पहली बैठक में ये जानकारी दी थी. राज्यपाल राम नाईक ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी. इस बैठक में प्रदेश के चीफ जस्टिस डीबी भोंसले के साथ अखाड़ा परिषद व अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े संत एवं गणमान्य लोग शामिल थे. मुख्यमंत्री ने मीडिया को बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया था कि ‘बैठक में संतों और अन्य गणमान्य लोगों ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने का प्रस्ताव रखा. जिसे सरकार की ओर से पहले ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन करते हुए सिद्धांत रूप में मंजूरी दी जा चुकी.’

यह भी पढ़ें : कुंभ मेले में तैनात होंगे शाकाहारी और शराब न पीने वाले पुलिसकर्मी पुलिसकर्मी

सीएम ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिए जाने की बात का समर्थन देते हुए कहा था कि ‘जहां दो नदियों का संगम होता है उसे प्रयाग कहा जाता है. उत्तराखंड में भी ऐसे कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग स्थित है. हिमालय से निकलने वाली देवतुल्य दो नदियों का संगम इलाहाबाद में होता है और यह तीर्थों का राजा है. ऐसे में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया जाना उचित ही होगा.’

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *