सीएम योगी ने निभाया अपना वादा, अलीगढ़ को दिया ये बड़ा तोहफा

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अलीगढ़ (Aligarh) वालों से जो वादा किया था वो बखूबी निभा भी रहे हैं. चुनाव के दौरान अपनी सभी में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने राजा महेंद्र प्रताप (Raja Mahendra Pratap) के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय बनाने का वाा किया था. तब कुछ लोगों ने कहा था कि, ये केवल चुनावी वादा है लेकिन उपचुनाव के बाद हुई पहली कैबिनेट मीटिंग में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath ने अलीगढ़ (Aligarh) में राजा महेंद्र प्रताप सिंह (Raja Mahendra Pratap) राज्य विश्वविद्यालय के लिए राज्य विश्विद्यालय अधिनियम में संशोधन करते हुए. अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिए मंजूरी दी है. इतना ही नहीं अलीगढ़ के साथ एटा, कासगंज और हाथरस भी इसके क्षेत्राधिकार में आएंगे।

सीएम योगी ने किया था वादा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने अपने दौरे के दौरान इस बात का वादा किया था कि. वो राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी बनवाई जाएगी. उपचुनाव में भी अपनी जनसभा के दौरान सीएम ने कहा था कि, एएमयू के लिए जमीन देने वाले राजा महेंद्र के साथ इंसाफ नहीं हुआ. उनके नाम पर एएमयू में एक पत्थर भी नहीं लगाया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *