दिल्लीवालों को दिवाली के मौके पर मेट्रो देने वाली है ये खास तोहफा…!

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन को लेकर दिल्ली वालों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. ऐसा इस वजह से क्योंकि लंबे इंतजार के बाद पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) कॉरिडोर के त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन की सुरक्षा जांच की तारीख तय कर ली गयी है.

 

अक्टूबर में ही खुल जाएगा पिंक लाइन सेक्शन?
दरअसल, सुरक्षा जांच की तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है. आपको बता दें कि मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस सेक्शन की जांच करेंगे और इस जांच के बाद आम जनता इस लाइन पर मेट्रो की सुविधा का लाभ ले सकेंगे. इस सुरक्षा जांच के बाद अगर सबकुछ कामयाब रहा तो इस सेक्शन को आम लोगों के लिए खोला जाएगा.

 

क्या है इस मेट्रो की खासियत
आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी संजय झील-शिव विहार सेक्शन की लंबाई 17.86 किमी है. जिसे इस दिवाली यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है. इस सेक्शन पर यात्रियों को 3 इंटरचेंज की सुविधा दी जाएगी. पिंक लाइन का वेलकम मेट्रो स्टेशन पर रेड लाइन पर एक इंटरचेंज होगा, ब्लू लाइन पर कड़कड़डूमा और आनंद विहार आईएसबीटी पर दो इंटरचेंज होंगे और शिव विहार की ओर से कश्मीरी गेट या दिलशाद गार्डन की ओर जाने वाले यात्री वेलकम स्टेशन पर इंटरचेंज कर सकेंगे.

 

इस सेक्शन पर 15 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं. इन स्टेशन का नाम इस प्रकार है- त्रिलोकपुरी संजय झील, ईस्ट विनोद नगर-मयूर विहार-2, मंडावली-वेस्ट विनोद नगर, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कड़डूमा, कड़कड़डूमा कोर्ट, कृष्णा नगर, ईस्ट आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार.

 

वहीं, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, यमुना बैंक और अक्षरधाम जाने वाले यात्री ब्लू लाइन के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन से इंटरचेंज कर पाएंगे. तो वहीं शिव विहार की तरफ से वैशाली जाने के लिए ब्लू लाइन के आनंद विहार आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन से इंटरचेंज करने की सुविधा उपलब्ध होगी. इस सेक्शन के खुलने के बाद दिल्ली मेट्रो का रेल नेटवर्क बढ़कर 314 किमी लंबा हो जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *