देश पर टूटा पहाड़, अभी-अभी ऋषि कपूर का निधन हुआ

अपना एनसीआर मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

दिल्ली: अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया. उनके भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा, “वह अस्पताल में है. वह कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया है. उसकी हालत अभी स्थिर है.”

कैंसर से पीड़ित थे कपूर

ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे. वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला. जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार है. उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया जाएगा. दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. पिछले गुरुवार से उनकी सेहत खराब बताई गई है. उन्हें भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था.

जारी हुआ था स्पेशल पास

अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास भी जारी किया था. उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टमेंट को भी भेजी गईं थीं. 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था. इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे. वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे. अमेरिका में पूरे वक्त उनके साथ पत्नी नीतू ही थीं. बेटा रणबीर कपूर कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गए थे. कुछ दिनों पहले ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा था, “अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं. और कोई भी काम कर सकता हूं. सोच रहा हूं कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूं. पता नहीं लोगों को अब मेरा काम पसंद आएगा भी या नहीं.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *