सपा-बसपा को मिला बहुमत को मायावती नहीं अखिलेश यादव संभालेंगे प्रधानमंत्री का पद!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है. सभी प्रमुख पार्टियां अपने पार्टी अध्यक्ष में भावी प्रधानमंत्री देख रही हैं. सपा-बसपा-आरएलडी के गठबंधन में जगह नहीं मिलने के बाद जहां, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को राजनीति में सक्रिय किया है. तो वहीं, कांग्रेस के इस कदम के बाद लखनऊ में सपा अखिलेश यादव को इशारों-इशारों में पीएम बताने वाले पोस्टर चस्पा किए गए हैं.

वहीं लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर पोस्टर लगाए गए है जिसने राजनीति की एक नई सुगबुगाहत पैदा कर दी है. इस पोस्टर में लिखा है कि देश में प्रदेश में, विश्वास है अखिलेश में’. इस लाइन के ठीक नीचे दूसरी लाइन में लिख है कि ‘चाहिए देश को नया प्रधानमंत्री…’ इस पोस्टर में इशारों-इशारों में अखिलेश को देश का नया प्रधानमंत्री बताया जा रहा है.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबले के लिए बसपा-सपा और राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन हो गया है. इन तीनों दलों के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों का भी बंटवारा हो गया है. बसपा-सपा ने जिस दिन गठबंधन का ऐलान किया था उस दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया कि क्या वो मायावती को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें : PM मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, लोकसभा चुनावों से पहले सवर्णो को दिया आरक्षण

जिसके जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि वो चाहते हैं इस नए साल में देश को नया प्रधानमंत्री मिले. उन्होंने प्रधानमंत्री के सवाल पर कूटनीतिक जवाब देते हुए कहा कि अगला प्रधानमंत्री यूपी से होना चाहिए.

एक नजर इधर भी…

उत्तर प्रदेश में फिर उठी कमिश्नरी सिस्टम की मांग, IAS खेमें में मची खलबली!

गुजरात-झारखण्ड के बाद यूपी ने गरीबों को 10% आरक्षण देने के फैसले पर लगाई मुहर

अयोध्या में विहिप की विराट धर्मसभा के लिए पैदल ही नगर में प्रवेश कर रहे रामभक्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *