खुशियां लेकर आया है मंगलवार, इन राशिवालों को मिलेगी सफलता

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब रहता है. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है. आज आपके सितारे क्या कहते हैं. 23 अक्टूबर शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल.

 

मेष- आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. मन भी मजबूत रहेगा. घर, जमीन-जायदाद से संबंधित कुछ बहुत अच्छे और नए अवसर आपको मिल सकते हैं. ऑफिस के कुछ अधूरे मामले निपटाने में आप लगे रहेंगे. आपके मन की शंका भी दूर हो सकती है. जो बदलाव हो रहे हैं, वह आपकी उन्नति के लिए भी जरूरी है. परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं.

वृषभ- आज आप थोड़ी फूर्ति और चिंता दिखाएं, तो मेहनत से भी सफलता मिल सकती है. सोचे हुए काम आसानी से पूरे होने के योग हैं. आज आप आने वाले दिनों की योजनाएं बना सकते हैं. किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे. कुछ बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं. माता से सुख मिलेगा. बिजनेस बढ़ने के योग हैं.

मिथुन- कन्फ्यूजन की स्थिति से निपटने की कोशिश में आप सफल हो सकते हैं. धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं. नई जिम्मेदारी भी मिलने की भी संभावना है.

कर्क- आप अपने फिटनेस को लेकर सजग हो जाएं. व्यापारिक यात्रा सफल साबित रहेगी. परिवार के किसी बच्चे की तबियत खराब होगी. जीवनसाथी का पूरा साथ भी मिलेगा. आपकी पत्नी बदलाव के लिए योजना बना सकती है.

सिंह- आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते हैं. भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है. आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं. पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि होगी. बिजनेस या नौकरी के काम से यात्रा हो सकती है. संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी होगा. सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे.

कन्या- आज आप सुबह से ही ताजगी महसूस करेंगे. साथी के साथ विंडो शॉपिंग पर जा सकते हैं जो काफी रोमांचक होगा. पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें. भाई-बहनों के साथ अपना संबंध और अच्छा बनाने की जरूरत है. परिवार के किसी सदस्य के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है.

तुला- लंबी यात्रा पर जाने का योग है, जीवनसाथी को साथ लेकर जाने से शुभ होगा. सट्टेबाजी करना महंगा पड़ सकता है. आज कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा. शत्रुओं पर आपकी जीत आज तय हैं. जमीन जायदाद के सौदे हो सकते हैं.

वृश्चिक- आज का दिन अच्छा होगा. मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार आएगा.तनाव और गुस्से से बचें. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. धार्मिक कार्यो के प्रति रुचि बढ़ेगी.

धनु- प्रसन्नता आपको ज्यादा जीवन्त, उर्जावान एंव सजृनशील बनायेंगी.व्यापार फायदे के साथ उन्नाति के अवसर हैं. घर का माहौल बढ़िया रहेगा. इच्छित यात्रा हो सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं.

मकर- इस समय आपको निन्दा करने वाले व्यक्तियों के करीब रहने की आवश्यकता है. जिससे आपको-अपनी खामियां समझ आयेंगी. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी. गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा.

कुंभ- आज आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा. नवयुवकों को अत्यधिक परिश्रम करने पर ही धन की प्राप्ति होगी. परिस्थितियां करवट ले रही हैं. ईमानदारी से कार्य करने की शैली ही आपके व्यक्तित्व की पहचान है.

मीन- आज संतान की तबियत बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं. महिलाएं किसी भी चीज को जीतने का भाव छोड़ दे. क्योंकि बिना होश के कुछ भी जीता हुआ हार के समान है. बाहर जाने का योग बन रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *