अलीगढ़ : अक्सर विवादों में रहने वाली यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अब नया विवाद जुड़ गया है, शहरों के नाम बदलने के दौर में मांग उठी है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का भी नाम बदला जाए,मांग की गई है कि विश्वविद्यालय का नया नाम अलीगढ़ यूनिवर्सिटी रखा जाए.
इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?
बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने की मांग
अपना बयानों को लिए जाने जाने वाले अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की मांग की है, सतीश गौतम का कहना है कि नाम से मुस्लिम शब्द को हटा दिया जाए, क्योंकि मुस्लिम शब्द से कठोरता झलकती, शिक्षा के क्षेत्र में मुस्लिम शब्द अश्रव्य लगता है.जबति हिंदू शब्द के साथ एक भावना जुड़ी हुई है.
हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष की गाड़ी से मिले ये प्रतिबंधित सामान
वहीं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदू शब्द पर बोलते हुए सांसद ने कहा, ‘मुस्लिम कहो और फिर हिंदू कहो मुस्लिम शब्द थोड़ा कठोर लगता है. हिंदू एक नरम शब्द है. एक भावना है. हिंदू रखने में कुछ भी गलत नहीं है. हिंदुस्तान में इसके साथ कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. अगर हिंदू शब्द हिंदुस्तान में नहीं है, तो फिर क्या होगा?’
इश्क इमारत ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, अब 50 नहीं देने होंगे इतने रुपये
मुस्लिम शब्द के खिलाफ नहीं-
सांसद सतीश गौतम का कहना है कि वो ना तो विश्वविद्यालय के नाम के खिलाफ हैं और ना ही मुस्लिम शब्द के, लेकिन उन्हें लगता है ये अलीगढ़ विश्वविद्यालय है इसलिए इसका नाम सिर्फ अलीगढ़ विश्वविद्यालय होना चाहिए’
