पटना : ‘शिवभक्त’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब राम के अवतार में दिखाया जाने लगा है. दरअसल, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे विपक्षियों के द्वारा एक के बाद एक पैंतरे आजमाए जा रहे हैं. वैसे तो राम, उनके प्रति भक्ति और उनके आशीर्वाद पर अधिकार अक्सर ही बीजेपी करती रही है लेकिन पटना में विपक्षी भी राम पर अपना अधिकार जमाते हुए दिख रहे है. कम से कम बैनर और पोस्टर के द्वार जैसी गतिविधियां सामने आ रही उससे यही लगता है.
3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली होनी तय की गयी है. जिसमें राहुल गांधी भी शिरकत करने वाले है. इसी के तहत पोस्टर लगाए गए है जिससे की रैली को सफल बनाया जा सके. कांग्रेस वैसे तो पोस्टर पहले भी लगा चुकी है लेकिन इस बार पूरे शहर में कांग्रेस के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर कुछ और ही कह रहे हैं.
इसी क्रम में मंगलवार को कुछ कांग्रेस के नेताओं ने एक पोस्टर लगाया जिसे आयकर गोलंबर के पास लगाया. इस पोस्टर में राहुल गांधी को राम के अवतार में दर्शाया गया है. इस पोस्टर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत बिहार के कई नेताओं की तस्वीरे भी लगायी गयी है. इस पोस्टर में जो दिलचस्प है वो है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राम के रूप में दिखाया गया है.
इस पोस्टर में दो पंक्तियां भी लिखी गयी है जिसमें लिखा है “वे राम नाम जपते रहे, तुम बनकर राम जियो रे.” इन दो पंक्तियों के जरिए कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की है. जिसका मतलब निकाला जा सकता है कि बीजेपी भगवान राम का नाम केवल राजनीतिक फायदे के लिए जपती रहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी राम बनकर वाकई में उनकी तरह जिंदगी जिएं. जानकारी मिल रही है कि पटना में यह पोस्टर पार्टी के वरीय नेता विजय कुमार सिंह और युवा कांग्रेस नेता आलोक हर्ष की ओर से लगाया है.
एक नजर इधर भी…
