‘आस्था और दिल से जुड़ा है राम मंदिर, कोई नहीं रोक सकता निर्माण’

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर: सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण कोई चुनावी मुद्दा नही है . राम मंदिर निर्माण सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों की आस्था व दिल से जुड़ा मुद्दा है.उपमुख्यमंत्री ने कहा राम मंदिर को हम लोग संवैधानिक तरीके से बनाएंगे. वहीं 2019 चुनाव के लिए सपा बसपा गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए केशव मौर्या ने कहा कि विपक्ष का ये गठबंधन ठगबंधन है. इसकी पोल मतदाता खोल कर रख देंगे.

कोई नही रोक सकता राम मंदिर निर्माण

राम मंदिर पर चल रही उपापोह पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने  बयान देते हुए कहा कि, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कोई भी रोक नही सकता है. इतना ही नही केशव मौर्या ने ये भी कहा की राम मंदिर निर्माण में बाबर की एक ईंट भी नही रखी जाएगी.

मोदी को रोकनो को जुट रहा विपक्षी कुनबा 
केशव मौर्या ने कहा की आज देश मे गैर भाजपाई दल एक जुट होकर पीएम नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते है . उन्हें इस बात का डर है कि नरेंद्र मोदी देश की गद्दी पर फिर से आ गए तो वह सभी जेल में होंगे. प्रदेश व देश मे भ्रष्ट्राचारियों के विरुद्ध CBI व ED की छापेमारी से विपक्षियों में खलबली मची है. उन्होंने कहा देश व प्रदेश में हुए निरंतर विकास कार्यो के कारण 2014 से अधिक 2019 में भाजपा  बहुमत प्राप्त कर पुनः सरकार बनायेगी. वहीं मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के बयान का जवाब देते हुए कहा की राहुल गांधी बोलते है देश का चौकीदार चोर है. हां देश का चौकीदार चोर है लेकिन उसने देश का पैसा नहीं देशवासियों का दिल चुराया है.

बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने आये थे उपमुख्यमंत्री

दरअसल सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जनपद में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय महिला बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने सुल्तानपुर पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा की देश व प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के लिए केन्द्र सरकार वचनवद्ध है. उन्होंने कहा कि सुलतानपुर स्टेडियम का कायाकल्प करने के निर्देश दे दिए गए है. इस बॉलीबाल प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को इनाम में कमल कप के साथ 51 हजार रुपये का पुरस्कार व उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा और साथ ही सभी प्रतिभागी टीमो को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *