डीएम का फरमान गाय के लिए करें एक दिन का वेतन दान

अपना अलीगढ़ अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : योगी सरकार में गायों के अच्छे दिन चल रहे हैं. शासन द्वारा गोशालाएं बनवाने की घोषणा के बाद अलीगढ़ जिलाधिकारी सीबी सिंह ने गोदान के लिए एक फरमान सुनाया है, इस फरमान में डीएम साहब ने कहा है के जिला प्रशासन के अधिकारी गायों के लिए अपना एक दिन का वेतन दान करें. दान की गई रकम ऐनिमल वेलफेयर सोसाइटी में जमा करा सकते हैं.

सरकार से नहीं मिला पर्याप्त बजट- डीएम

एक दिन का वेतन दान करने के पीछे डीएम साहब ने बताया है कि गायों के लिए शासन ने  जो 2.1 करोड़ रुपये जारी किए हैं, डीएम ने बताया के जिले में करीब 30 हजार आवारा गोवंश है, रोज एक गोवंश को खिलाने में तीस रुपए का खर्चा आता है . ऐसे में सरकार ने जो बजट जारी किया है वो पर्याप्त नहीं है.इसलिए अधिकारियों से एक दिन का वेतन दान करने की अपील की है.

11 हजार रुपए आ चुके अब तक

डीएम ने बताया के गोवंश के लिए दान प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. सोसायटी ने अपनी ओर से 11 हजार रुपए जमा करा दिये हैं.इनके अलावा सीडीओ, एसडीएम समेत और भी अधिकारी भी रकम जमा करा चुके हैं

लखनऊ में एक आदेश से मचा हड़कंप

वहीं लखनऊ के डीएम ने एक नोटिस जारी किया, जिसके बाद से हड़कंप मच गया.दरअसल उन्होंने लिखा की जिले में अवारा घूम रहे गोवंश के रहने, खाने और चिकित्सा की व्यवस्था करना पशु चिकित्साधिकारों का काम है, अगर वो इस व्यवस्था को लागू नहीं कर पाते हैं और अगर किसी गोवंश की मौत होती है तो उसकी जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारियों की होगी. लखनऊ डीएम के इस निर्देश के बाद पशु चिकित्साधिकारियों में हड़कंप मच गया है. उनका कहना है कि वे अपने पास से पशुओं के रहने, खाने की व्यवस्था कहां से करें? उनका कहना है कि डीएम के इस निर्देश से ऐसा लगता है कि अब हम अपना वेतन गायों को ही खिलाने में खर्च कर दें.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *