विदेशी स्टार की दुल्हनियां बनेंगी देसी गर्ल प्रियंका, इस दिन होगी शादी

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी लंबे वक्त से चर्चाओं में है. लेकिन इन दोनों की शादी की डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है. अभी तक खबरें आ रही थी कि ये दोनों नवंबर में शादी करेंगे लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि प्रियंका-निक की शादी दिसंबर में होगी. इन दोनों को कुछ दिनों पहले जोधपुर में देखा गया था. कहा जा रहा है कि ये दोनों अपनी शादी की शॉपिंग और लोकेशन देखने के लिए जोधपुर गए थे. जानकारी दे दें कि इन दोनों की शादी की डेट अब कंफर्म हो गई है.

राजस्थान के इस शहर में लेंगे सात फेरे
आपको बता दें मिली जानकारी के अनुसार देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर में होगी. इनकी शादी के सभी फंक्शन 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेंगे. प्रियंका और निक इसी साल 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. बीते दिनों निक अपनी शादी की तैयारियों के लिए भारत आए हुए थे. तभी वो लोकेशन फाइनल करने के लिए प्रियंका के साथ जोधपुर गए थे. बता दें कि इन दोनों ने खुद ही अपनी शादी की जिम्मेदारी संभालने का फैसला लिया है. शादी से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात वो खुद ही देखेंगे.

 

मुंबई में हुई थी दोनों की सगाई
गौरतलब है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल 18 अगस्त को मुंबई में सगाई की थी. इन दोनों की मुलाकात मेट गाला इवेंट में पिछले साल हुई थी. ये दोनों तभी एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. अब इनके फैंस को इनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. प्रियंका के फैंस उन्हें दुल्हन के लिबास में देखना चाहते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *