हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर के लगाकर कुंभ पहुंची राखी सांवत, कहा- ‘पाप धोने के लिए आई हूं’

अन्य जिले अपना एनसीआर मनोरंजन/वायरल

मुबंई : बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत अक्सर अपने कारनामों से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में राखी सावंत कुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंची. इस दौरान उनके साथ एक्टर सुदेश बेरी भी नजर आए. कुंभ की कुछ तस्वीरें और वीडियो राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं .

राखी के सिर पर सजा हुआ था लाल सिंदूर
दिलचस्प बात ये है कि कुंभ में राखी सावंत शादीशुदा लड़की की तरह पहुंची. इस दौरान राखी की मांग में सिंदूर लगा हुआ था. साथ ही हाथ में चूड़ा और माथे पर लाल बिंदी सजी हुई थीं. राखी सावंत को देखकर हर कोई हैरान रह गया. जिसके बाद सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा था कि आखिरकार राखी सावंत ने किसने नाम का सिंदूर अपनी मांग में सजा रखा है.

सुदेश बेरी के साथ पहुंची थी कुंभ
हालांकि इस सवाल का जवाब अभी तक किसी को नहीं मिला है. इस दौरान राखी और सुदेश बेरी ने कहा कि कुंभ में संगम स्नान करके मैं अपना पाप धोने आई हूं. वहीं सिंदूर और बिंदी के सवाल पर राखी ने कहा कि वह अविवाहित हैं फिर भी कुंभनगरी में सोलह श्रृंगार कर और सिंदूर लगा कर आई हैं. उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के बारे में तो हमेशा सुनती थी मुझे यहां बुलाने के लिए कई न्यौते भेजे गए लेकिन भीड़ अधिक होने के डर से आने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

योगी सरकार की तारीफों के बांधे पुल
इस दौरान राखी सावंत ने योगी सरकार की ओर से कुंभ मेले में की गई बेहतर व्यवस्था की भी तारीफ की. वहीं राखी ने योगी सरकार के नारे भी लगाए. राखी सावंत ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. हमारे हिंदुस्तान की संस्कृति पर मुझे गर्व हो रहा है. पायलट बाबा ने हमारे पास कुंभ में आने का न्योता भेजा था, इसलिए हमने कुंभ में आने का निर्णय लिया. यहां संन्यासी के विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं. आपको बता दें कि इस बार उत्तराखंड से अपनी संन्यास यात्रा शुरू करने वाले पायलट बाबा के शिविर में सितारों का सबसे ज्यादा जमघट देखने को मिलने वाला है.

प्रियंका के प्यार नहीं भक्ति में डूबे निक जोनस, हाथों पर लिखवाया ‘ऊं प्रियंकाय नम:’

नाराज बीवी को मनाने के लिए पति ने शरीर पर बनवाया टैटू, लिखा- ‘मैं धोखेबाज हूं’

धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो शनिवार के दिन करें पीपल की पूजा, मिलेगा लाभ

VIDEO: सोशल मीडिया पर खुद को बताया कश्मीर की कली, तो हो गई सरेआम पिटाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *